• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब में अपराधियों की उलटी गिनती शुरू! ऑपरेशन प्रहार-2 में 5,290 गैंगस्टर गिरफ्तार, CM मान ने खोल दिया फ्रंट

Operation Prahar 2.0: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चल रहा ऑपरेशन प्रहार-2 अपराध और गैंगस्टरवाद के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा एक्शन बन गया है. पिछले 20 दिनों में 17,603 छापेमारी कर 5,290 गैंगस्टर व उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 10 Feb 2026 01:34 PM
पंजाब में अपराधियों की उलटी गिनती शुरू! ऑपरेशन प्रहार-2 में 5,290 गैंगस्टर गिरफ्तार, CM मान ने खोल दिया फ्रंट

Punjab News: पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चल रहा ऑपरेशन प्रहार-2 अब सिर्फ एक पुलिस कार्रवाई नहीं, बल्कि अपराध और गैंगस्टरवाद के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का प्रतीक बन चुका है. पिछले 20 दिनों के आंकड़े यह साफ दिखाते हैं कि राज्य में अपराधियों की कमर तोड़ने का अभियान पूरे जोर पर है.

20 दिनों में रिकॉर्ड छापेमारी और गिरफ्तारियां

पिछले 20 दिनों में पंजाब भर में 17,603 छापेमारी की गईं. इस दौरान 5,290 गैंगस्टर और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने 128 अवैध हथियार बरामद किए और 344 घोषित भगोड़ों को भी दबोच लिया. इसके अलावा करीब 2,973 लोगों पर एहतियातन कार्रवाई की गई, ताकि अपराधियों के नेटवर्क को पहले ही कमजोर किया जा सके.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

72 घंटे का महाअभियान, सीधी निगरानी मुख्यमंत्री की

ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत 72 घंटे का विशेष महाअभियान चलाया गया, जिसमें पंजाब पुलिस पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरी. डीजीपी गौरव यादव की अगुवाई में पूरे राज्य में एक साथ नाकाबंदी, छापेमारी और धरपकड़ की गई. खुद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इस ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं, जबकि वरिष्ठ अधिकारी जिलों में तैनात रहकर हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं. हाई-टेक नाके और बिना नंबर प्लेट वाहनों पर कार्रवाई ने अपराधियों के रास्ते बंद कर दिए हैं.

पहले ऑपरेशन प्रहार से बदली थी दिशा

जनवरी में चला पहला ऑपरेशन प्रहार भी ऐतिहासिक रहा था. उस 72 घंटे के अभियान में 3,256 गिरफ्तारियां, 69 अवैध हथियारों की बरामदगी और पटियाला व फाजिल्का में गैंगस्टरों के साथ एनकाउंटर तक हुए थे. 12 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और 1,200 टीमें एक साथ उतरी थीं, जिसने कानून व्यवस्था की दिशा ही बदल दी.

नशा माफिया पर भी लगातार वार

गैंगस्टरों के साथ-साथ मान सरकार का फोकस नशा माफिया पर भी है. ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के तहत मार्च 2025 से अब तक 48,167 नशा तस्करों की गिरफ्तारी हुई है. इस दौरान 2,149 किलो हेरोइन, 15.91 करोड़ की ड्रग मनी जब्त की गई और 33,779 एफआईआर दर्ज हुईं.

संबंधित ख़बरें
Lucky Oberoi Murder

लक्की ओबराय की हत्या का खौफनाक सच आया सामने! मां से बदसलूकी से प्रोफेशनल शूटर तक, खुली पूरी साजिश

valentines week makeup

Valentine’s Week Makeup Tips: सिर्फ 10 मिनट में पाएं नेचुरल ग्लो, पर की ये गलतियां तो लुक हो जाएगा खराब!

Love Marriage Ban

Love Marriage पर पंचायत का फरमान! शादी की तो गांव से बेदखल, परिवार का होगा सामाजिक बहिष्कार

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home