• Thursday, Apr 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

Punjab News: किस वजह से कल पंजाब में बंद है दफ्तर, क्यों है सरकारी छुट्टी?

Punjab News: पंजाब सरकार ने सतगुरु बाबा लाल दयाल जी की 671वीं जयंती के अवसर पर 20 जनवरी को जिला गुरदासपुर में सरकारी छुट्टी घोषित की है, जिससे श्रद्धालु धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे.

  • Samachaar Desk | 19 Jan 2026 02:21 PM
Punjab News: किस वजह से कल पंजाब में बंद है दफ्तर, क्यों है सरकारी छुट्टी?

Baba Lal Dayal Jayanti 2026: पंजाब के जिला गुरदासपुर से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है. पंजाब सरकार ने घोषणा की है कि 20 जनवरी को पूरे गुरदासपुर जिले में सरकारी छुट्टी रहेगी. ये अवकाश महान संत और तपस्वी योगराज सतगुरु बाबा लाल दयाल जी की 671वीं जयंती के अवसर पर दिया गया है.

सतगुरु बाबा लाल दयाल जी पंजाब की आध्यात्मिक परंपरा में एक सम्मानित नाम हैं. वे एक महान संत और समाज को सही राह दिखाने वाले गुरु माने जाते हैं. उनके उपदेश आज भी लोगों को सत्य, सेवा और भक्ति का मार्ग दिखाते हैं. हर साल उनकी जयंती पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र होकर धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

Baba Lal Dayal Jayanti 2026: श्रद्धालुओं की मांग पर लिया गया फैसला

हाल ही में गुरदासपुर क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने 20 जनवरी को सरकारी छुट्टी घोषित करने की मांग की थी. ये मांग हल्का गुरदासपुर के नेता रमन बहल के नेतृत्व में डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से पंजाब सरकार तक पहुंचाई गई. श्रद्धालुओं का कहना था कि छुट्टी होने से लोग बिना किसी परेशानी के जयंती के कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे. सरकार ने इस मांग पर विचार करने के बाद निर्णय लिया और गुरदासपुर जिले में सरकारी अवकाश घोषित कर दिया.

जिले में खुशी और तैयारियां

सरकारी छुट्टी की घोषणा के बाद गुरदासपुर जिले में खुशी का माहौल है. लोग बाबा लाल दयाल जी की जयंती के लिए तैयारियों में जुट गए हैं. इस अवसर पर नगर कीर्तन, भजन-कीर्तन, सत्संग और लंगर सेवा जैसे धार्मिक आयोजन होने की संभावना है.

सरकारी दफ्तर और शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद

20 जनवरी को सरकारी छुट्टी होने के कारण सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे. इससे श्रद्धालुओं को धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने में सुविधा होगी और वे बाबा लाल दयाल जी को श्रद्धा और टेंशन फ्री होकर शांत मन से याद कर सकेंगे.

संबंधित ख़बरें
Border 2

Border 2 ओपनिंग से पहले ही बनी हिट, विदेशों में टिकटों की बिक्री ने तोड़े सारे रिकॉर्ड!

Prateek Yadav Divorce

उत्तर प्रदेश में बड़ी सियासी हलचल! प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव से किया तलाक का ऐलान, सोशल मीडिया पर बवाल

Pat Cummins

T20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home