• Thursday, Apr 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में बड़ी सियासी हलचल! प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव से किया तलाक का ऐलान, सोशल मीडिया पर बवाल

Pratik Yadav Divorce: उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी और बीजेपी नेता अपर्णा यादव से तलाक लेने का ऐलान किया.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 19 Jan 2026 01:00 PM
उत्तर प्रदेश में बड़ी सियासी हलचल! प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव से किया तलाक का ऐलान, सोशल मीडिया पर बवाल

Aparna Yadav-Prateek Yadav Divorce: उत्तर प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में इस समय एक बड़ी खबर चर्चा में है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी और बीजेपी नेता अपर्णा यादव से तलाक लेने का ऐलान कर दिया है. प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पारिवारिक रिश्तों को बर्बाद कर रही हैं और सिर्फ अपनी ही महत्वाकांक्षा पर ध्यान देती हैं.

प्रतीक यादव ने क्या कहा?

इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए प्रतीक यादव ने लिखा, "मैं इस स्वार्थी महिला से जल्द से जल्द तलाक लूंगा. उसने मेरे परिवार के रिश्ते खराब कर दिए. उसे बस मशहूर और असरदार बनना है. मेरी मेंटल हेल्थ बहुत खराब है, लेकिन उसे कोई फर्क नहीं पड़ता. मैंने इतनी बुरी औरत कभी नहीं देखी और मैं बदकिस्मत था कि मेरी शादी उससे हुई."

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है और सोशल मीडिया पर भी लोग इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं.

कौन हैं अपर्णा यादव?

अपर्णा यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू हैं. उनके पिता अरविंद सिंह पत्रकार रहे हैं और मां लखनऊ नगर निगम में अधिकारी के पद पर हैं. अपर्णा यादव ने 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लखनऊ कैंटोनमेंट सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गई थीं.

जनवरी 2022 में अपर्णा यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन की और वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. बीजेपी में शामिल होने के समय उन्होंने कहा था कि वह पारिवारिक राजनीति नहीं बल्कि राष्ट्रवाद को प्राथमिकता देती हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से प्रभावित हैं.

अपर्णा यादव का बीजेपी में शामिल होना समाजवादी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना गया था. उन्हें इस दौरान यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी में शामिल कराया था.

कौन हैं प्रतीक यादव?

प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे हैं. वह सधना गुप्ता के बेटे हैं और अखिलेश यादव के सौतेले भाई हैं. प्रतीक राजनीति से दूर हैं और रियल एस्टेट और फिटनेस बिजनेस में काम करते हैं. इसके अलावा उन्हें बॉडी बिल्डिंग का भी शौक है.

अपर्णा और प्रतीक की शादी

प्रतीक और अपर्णा ने एक-दूसरे को 11 साल तक डेट किया. इसके बाद 2012 में दोनों ने परिवार की रजामंदी से लव मैरिज की. उनकी शादी हाई प्रोफाइल रही और इसमें बॉलीवुड और बिजनेस जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं, जैसे अनिल अंबानी, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन.

दोनों की मुलाकात 2001 में एक बर्थडे पार्टी के दौरान हुई थी. शादी के बाद से ही दोनों का जीवन सार्वजनिक तौर पर चर्चित रहा.

इस विवाद के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई है. प्रतीक यादव का यह बयान और तलाक का ऐलान न सिर्फ परिवारिक बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी चर्चा का विषय बन गया है. अब देखना यह होगा कि इस मुद्दे पर अपर्णा यादव की प्रतिक्रिया क्या होगी और इस विवाद का राजनीतिक असर क्या पड़ता है.

संबंधित ख़बरें
Silver Rate Today

चांदी ने तोड़ दिया हर रिकॉर्ड! MCX पर ₹3 लाख पार, क्या अब ₹3.20 लाख तक जाएगी कीमत?

IND vs NZ

न्यूजीलैंड से 2-1 की हार के बाद रोहित शर्मा की फॉर्म पर उठे सवाल, कप्तान शुभमन गिल ने दिया करारा जवाब!

Border 2

Border 2 ओपनिंग से पहले ही बनी हिट, विदेशों में टिकटों की बिक्री ने तोड़े सारे रिकॉर्ड!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home