• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब सरकार का दिवाली तोहफा: रियल एस्टेट सेक्टर को सी.एल.यू.-नक्शा शर्त से मिली राहत

पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले रियल एस्टेट सेक्टर को बड़ी राहत देते हुए सी.एल.यू. (Change of Land Use) के साथ नक्शा पास करवाने की अनिवार्य शर्त को खत्म कर दिया है।

  • Saurabh | 14 Oct 2025 11:47 AM
पंजाब सरकार का दिवाली तोहफा: रियल एस्टेट सेक्टर को सी.एल.यू.-नक्शा शर्त से मिली राहत

फेस्टिव सीजन में पंजाब सरकार ने रियल एस्टेट इंडस्ट्री को खुश कर देने वाला बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार ने सी.एल.यू. (Change of Land Use) के साथ नक्शा पास करवाने की अनिवार्य शर्त को हटा दिया है।

अब अलग-अलग आवेदन की सुविधा

पहले किसी भी कॉलोनी, बिल्डिंग या कमर्शियल प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए सी.एल.यू. के साथ-साथ नक्शा और लेआउट पास करवाना अनिवार्य था। 2023 में सरकार ने यह शर्त लागू की थी, लेकिन अब रियल एस्टेट सेक्टर की मांग पर इसे बदल दिया गया है। अब डेवलपर्स पहले सिर्फ सी.एल.यू. पास करवा सकते हैं, और बाद में नक्शा या लेआउट पास करवाने के लिए अलग से आवेदन दे सकते हैं।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

नई नोटिफिकेशन हुई जारी

शहरी विकास विभाग की ओर से नई नोटिफिकेशन जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि किसी भी हाउसिंग या कमर्शियल प्रोजेक्ट के लिए पहले सी.एल.यू. की मंजूरी जरूरी होगी, ताकि अन्य विभागों से लोन या एनओसी लेने की प्रक्रिया आसान हो सके। हालांकि, पुराना सिस्टम  जिसमें सी.एल.यू. और नक्शा एक साथ पास करवाया जाता था अब भी वैकल्पिक रूप में जारी रहेगा।

सी.एल.यू. की वैधता अब 4 साल तक

सरकार ने यह भी तय किया है कि सी.एल.यू. की वैधता अब 4 साल तक होगी।

पहले दो साल के लिए यह स्वतः वैध रहेगा।

इसके बाद 20% अतिरिक्त शुल्क देकर दो साल का एक्सटेंशन लिया जा सकेगा। हालांकि, यह बढ़ोतरी संबंधित मास्टर प्लान में बदलाव पर निर्भर करेगी।

3 महीने में मिलेगी मंजूरी

अब किसी भी प्रोजेक्ट को पास करवाने में महीनों की देरी नहीं होगी। सरकार ने यह नियम बना दिया है कि सी.एल.यू. और नक्शा पास करने या लाइसेंस जारी करने का निर्णय 3 महीने के अंदर लेना अनिवार्य होगा। प्रत्येक अधिकारी के लिए तय किया गया है कि उसे अपनी फाइल कितने दिनों में क्लियर करनी होगी, जिससे देरी और भ्रष्टाचार की संभावना कम हो सके।

रियल एस्टेट सेक्टर के प्रतिनिधियों से बैठक

कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडियां ने रियल एस्टेट कमेटी के सदस्यों से बैठक की। इसमें एजीआई के सुखदेव सिंह, जनपथ के मोहिंदर गोयल, सुखमनी ग्रुप के रूपिंदर सिंह चावला और करण अरोड़ा शामिल रहे। बैठक में सभी सदस्यों ने सरकार के फैसले का स्वागत किया और कहा कि इससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा। जल्द ही कमेटी सरकार को नई नीति संबंधी सुझावों के साथ एक रिपोर्ट भी सौंपेगी।

संबंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: सिंह और मिथुन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इस राशि को संभलकर चलना होगा!

CM Mann

पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला: 8,000 करोड़ की सरकारी संपत्तियों की कीमत घटाई जाएगी

Delhi News

दिल्ली सरकार का बड़ा कदम: दक्षिणी रिज के 41 वर्ग किमी क्षेत्र को आरक्षित वन घोषित

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home