• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

Punjab Government Gets Financial Relief: केंद्र ने बहाल की 4,000 करोड़ की कर्ज सीमा

पंजाब सरकार को केंद्र सरकार से बड़ी राहत मिली है। वित्त मंत्रालय ने राज्य की कर्ज सीमा में की गई 4,000 करोड़ रुपये की कटौती को वापस ले लिया है।

  • Saurabh | 20 Jun 2025 05:04 PM
Punjab Government Gets Financial Relief: केंद्र ने बहाल की 4,000 करोड़ की कर्ज सीमा

Punjab News: केंद्र सरकार ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए पंजाब सरकार को वित्तीय राहत दी है, जिससे राज्य की विकास योजनाओं को नया सहारा मिला है। लंबे समय से कर्ज सीमा में की गई कटौती को लेकर चिंता जता रही पंजाब सरकार की मांग को केंद्र ने गंभीरता से लिया और 4,000 करोड़ रुपये की कर्ज सीमा को दोबारा बहाल कर दिया। यह फैसला साबित करता है कि राज्य की आर्थिक स्थिति को लेकर पंजाब सरकार ने प्रभावशाली ढंग से अपना पक्ष रखा और जनहित में केंद्र को पुनर्विचार करने पर मजबूर किया।

इस फैसले के तहत, वित्त वर्ष 2025-26 के पहले 9 महीनों में पंजाब सरकार को 3,080 करोड़ रुपये का कर्ज लेने की अनुमति दी गई है। बाकी 920 करोड़ रुपये की मंजूरी साल की आखिरी तिमाही में दी जाएगी।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

पिछले महीने हुई थी भारी कटौती

पिछले महीने केंद्र सरकार ने पंजाब की कुल कर्ज सीमा में 16,477 करोड़ रुपये की कटौती कर दी थी, जिससे राज्य की कई विकास योजनाएं रुकने की आशंका थी। इस पर पंजाब सरकार ने आपत्ति जताई और केंद्र को पत्र भेजकर कहा कि इतनी बड़ी कटौती ठीक नहीं है। इसके बाद केंद्र सरकार ने अपने फैसले पर पुनर्विचार किया और 4,000 करोड़ की सीमा को बहाल कर दिया।

अब मिल पाएगा बजट योजनाओं को संतुलन

फिलहाल पंजाब के लिए केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 51,176 करोड़ रुपये की कर्ज सीमा तय की है, लेकिन अभी तक केवल 21,905 करोड़ रुपये की ही मंजूरी मिली थी। अब 4,000 करोड़ की बहाली से राज्य सरकार को अपना खर्च और योजनाएं संभालने में आसानी होगी।

इसके अलावा, केंद्र सरकार के पास 7,500 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कर्ज सीमा बहाल करने का प्रस्ताव भी विचाराधीन है, जिस पर जल्द निर्णय लिया जा सकता है।

संबंधित ख़बरें
पंजाब में योग से क्रांति! 3,200 जगह हर दिन योगा, CM भगवंत मान की योजना सुपरहिट

पंजाब में योग से क्रांति! 3,200 जगह हर दिन योगा, CM भगवंत मान की योजना सुपरहिट

मानसून की एंट्री से पहले ही बवाल! पंजाब में तेज हवाएं, बिजली और मूसलधार बारिश का कहर

मानसून की एंट्री से पहले ही बवाल! पंजाब में तेज हवाएं, बिजली और मूसलधार बारिश का कहर

भद्दे और भ्रामक कंटेंट पर लगेगी लगाम: Child Commission ने साइबर सेल को भेजा नोटिस

भद्दे और भ्रामक कंटेंट पर लगेगी लगाम: Child Commission ने साइबर सेल को भेजा नोटिस

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home