• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

गुजरात में बीजेपी पर आम आदमी पार्टी का वार, केजरीवाल और मान दो दिवसीय दौरे पर करेंगे रैली

गुजरात की राजनीति में आम आदमी पार्टी (AAP) फिर से आक्रामक तेवर के साथ उतर चुकी है. पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार से दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचेंगे.

  • Golu Dwivedi | 23 Jul 2025 01:31 PM
गुजरात में बीजेपी पर आम आदमी पार्टी का वार, केजरीवाल और मान दो दिवसीय दौरे पर करेंगे रैली

गुजरात की राजनीति में आम आदमी पार्टी (AAP) फिर से आक्रामक तेवर के साथ उतर चुकी है. पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार से दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचेंगे. उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे. इस दौरे में दोनों नेता राज्य में बीजेपी की तीन दशकों की सरकार के खिलाफ दो बड़ी रैलियों को संबोधित करेंगे.

केजरीवाल ने अपने बयान में कहा, “मैं और भगवंत मान दो दिवसीय दौरे पर गुजरात जा रहे हैं. हम गुजरात की जनता के समर्थन में मोदासा और डेडियापाड़ा की रैली में शामिल होंगे. यह दौरा विशेष रूप से पार्टी की विसावदर उपचुनाव में मिली जीत के बाद हो रहा है, जिसे आप ने “राष्ट्रीय राजनीति में केजरीवाल की दमदार वापसी” करार दिया है'

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

किसानों पर लाठीचार्ज, नेता की गिरफ्तारी

अरविंद केजरीवाल ने केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, कि दूध उत्पादक किसानों ने जब अपने हक और उचित कीमतों की मांग की, तो उन पर लाठीचार्ज किया गया, जिसमें एक किसान की मौत हो गई। जब हमारे नेता चैतन्य वसावा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई, तो उन्हें जेल में डाल दिया गया. उन्होंने कहा कि तीन दशकों के शासन के बाद गुजरात में बीजेपी का भ्रष्टाचार और तानाशाही चरम पर पहुंच गया है और राज्य इस अहंकार और कुशासन के बोझ से जूझ रहा है.

विसावदर उपचुनाव से मिली नई ऊर्जा

गुजरात के जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट पर हुए हालिया उपचुनाव में आप ने बीजेपी को करारी शिकस्त दी। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने बीजेपी उम्मीदवार किरीट पटेल को 17,554 वोटों के अंतर से हराया. आप के लिए यह जीत न केवल संगठनात्मक दृष्टि से अहम है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि राज्य में पार्टी की मौजूदगी अब मजबूत होती जा रही है.

पहले से चल रहा है ‘गुजरात जोड़ो’ अभियान

इस दौरे से पहले भी केजरीवाल ने 1 से 3 जुलाई के बीच गुजरात का दौरा किया था, जहां उन्होंने पार्टी की संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लिया और ‘गुजरात जोड़ो’ सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी. अब, भगवंत मान के साथ यह उनका अगला बड़ा सियासी प्रदर्शन माना जा रहा है.

आप की रणनीति: विपक्ष को मजबूत करना या खुद को विकल्प बनाना?

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आम आदमी पार्टी अब गुजरात में खुद को मजबूत विकल्प के रूप में पेश करने की रणनीति पर काम कर रही है. किसान आंदोलन, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को सामने रखकर AAP बीजेपी को उसके गढ़ में चुनौती देने की तैयारी कर रही है.

संबंधित ख़बरें
भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट

150% से 30% पर आएगा व्हिस्की टैक्स! मोदी सरकार की UK डील में आम आदमी के लिए क्या है खास

bhagwant mann

पंजाब में चुपचाप हुआ बड़ा बदलाव! सरकार ने इस अहम विभाग का नाम बदल दिया, नोटिफिकेशन जारी

Jagdeep

संसद में खाली सीटें, NDA की ताकत और 394 का जादुई आंकड़ा – जानिए VP चुनाव की पूरी इनसाइड स्टोरी

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home