• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

ऑनलाइन गेम की दोस्ती बनी मुसीबत! नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर युवक फरार, पुलिस की तलाश शुरू

Bathinda News: बठिंडा के तलवंडी साबो इलाके में ऑनलाइन एप के जरिए हुई दोस्ती एक नाबालिग लड़की के लापता होने की वजह बन गई. युवक लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ फरार हो गया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 26 Jan 2026 11:55 AM
ऑनलाइन गेम की दोस्ती बनी मुसीबत! नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर युवक फरार, पुलिस की तलाश शुरू

पंजाब के बठिंडा जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन एप के जरिए हुई दोस्ती एक नाबालिग लड़की के लापता होने की वजह बन गई. यह मामला थाना तलवंडी साबो क्षेत्र का है, जहां रहने वाली एक नाबालिग लड़की को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. लड़की के अचानक गायब होने से परिजनों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

ऑनलाइन एप से शुरू हुई बातचीत

जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की की पहचान एक युवक से एक ऑनलाइन एप से हुई थी. शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत होती रही, लेकिन धीरे-धीरे यह संपर्क बढ़ता चला गया. सूत्रों के मुताबिक, युवक और लड़की ऑनलाइन गेम भी साथ खेलने लगे थे, जिससे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. इसी दौरान युवक ने लड़की को अपने झांसे में ले लिया.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

परिजनों को शक, फिर खुला मामला

जब लड़की काफी देर तक घर नहीं लौटी और उससे संपर्क नहीं हो सका, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई. परिवार ने आसपास तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो तुरंत थाना तलवंडी साबो में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस को दी गई जानकारी में परिजनों ने युवक पर लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया.

पुलिस ने शुरू की तलाश

मामले की पुष्टि करते हुए बठिंडा की एसएसपी ज्योति यादव बैंस ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि लड़की नाबालिग है, इस कारण मामला गंभीर है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. युवक और लड़की दोनों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

साइबर एंगल से भी जांच

पुलिस इस मामले में साइबर एंगल से भी जांच कर रही है. जिस ऑनलाइन एप के जरिए दोनों संपर्क में आए थे, उससे जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है. मोबाइल कॉल डिटेल्स, चैट और लोकेशन ट्रैक कर युवक तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

बढ़ती ऑनलाइन दोस्ती पर चिंता

यह मामला एक बार फिर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए होने वाली दोस्ती और उससे जुड़े खतरों की ओर इशारा करता है. पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें सोशल मीडिया व ऑनलाइन गेमिंग के खतरों के बारे में जागरूक करें.

फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

संबंधित ख़बरें
Republic Day 2026 Wishes

Republic Day 2026 Wishes: गणतंत्र दिवस पर अपनों को भेजें शुभकामनाएं, देश की एकता और लोकतंत्र को करें सलाम

CM Bima Yojana

मुख्यमंत्री सेहत योजना… पंजाब में 10 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज, लेकिन सरकार के सामने बड़ी वित्तीय चुनौती

Punjab Republic Day 2026,

Republic Day 2026: लुधियाना, मोगा और बठिंडा में धूमधाम, मंत्रियों ने फहराया तिरंगा और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home