• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

Republic Day 2026: लुधियाना, मोगा और बठिंडा में धूमधाम, मंत्रियों ने फहराया तिरंगा और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

77th Republic Day: पंजाब के लुधियाना, मोगा और बठिंडा जिलों में गणतंत्र दिवस 2026 का जिला स्तरीय समारोह धूमधाम से मनाया गया. लुधियाना में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने तिरंगा फहराया, मोगा में गुरमीत सिंह खुड्डियां और बठिंडा में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 26 Jan 2026 11:00 AM
Republic Day 2026: लुधियाना, मोगा और बठिंडा में धूमधाम, मंत्रियों ने फहराया तिरंगा और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

पंजाब के अलग-अलग जिलों में गणतंत्र दिवस 2026 बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. राज्य के सभी जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सरकार के मंत्री मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए और राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की.

लुधियाना का समारोह

लुधियाना में पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के एथलेटिक स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ मुख्य अतिथि रहे. उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही पंजाब पुलिस के जवानों को सलामी दी. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और खिली धूप में गणतंत्र दिवस का आनंद लिया.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मोगा में धूमधाम

मोगा जिले में जिला स्तरीय समारोह बड़े जोश के साथ मनाया गया. इस अवसर पर पंजाब कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. समारोह में डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया, एसएसपी अजय गांधी, जिले के चारों विधायक और मोगा प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद रहे.

बठिंडा में वित्त मंत्री ने की मुख्य भूमिका

बठिंडा में राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की और समारोह में सरकार की उपलब्धियों का वर्णन किया. उन्होंने बताया कि जीएसटी के तहत राज्य के खजाने में हजारों करोड़ रुपये आए हैं. उन्होंने पिछले अकाली और कांग्रेस सरकारों की तुलना करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने केवल सरकारी खजाना लूटा, जबकि वर्तमान सरकार ने राज्य के विकास और खुशहाली पर ध्यान दिया.

सरकार की उपलब्धियां

चीमा ने बताया कि पंजाब में किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया गया, 1100 मोहल्ला क्लिनिक खोले गए और प्रदेश में डेढ़ लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जिससे लगभग पांच लाख लोगों को रोजगार मिला. उन्होंने कहा कि पंजाब में शिक्षा, स्वास्थ्य और लाइब्रेरी जैसी सुविधाओं पर जोर दिया जा रहा है. मोहाली में पहला लिवर सर्जरी अस्पताल खोला गया और ग्रामीण क्षेत्रों में 275 लाइब्रेरी स्थापित की गई हैं.

नशा और सुरक्षा पर कदम

वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि पिछली सरकारें नशा और गैंगस्टरवाद के खिलाफ संघर्ष नहीं कर सकीं. लेकिन वर्तमान सरकार ने नशे और अपराध के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं, जिससे पंजाब में सामाजिक सुरक्षा बढ़ी है.

गणतंत्र दिवस के इन जिला स्तरीय समारोहों में न केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया बल्कि सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने पेश करके राज्य में विकास और खुशहाली की दिशा में कदम बढ़ाने का संदेश भी दिया गया.

संबंधित ख़बरें
Aaj Ka Mausam 26 January

Aaj Ka Mausam 26 January: सुबह कोहरा, दिन में धूप और रात को ठंड, दिल्ली में मौसम का पूरा मिजाज पलटा, जानिए आगे क्या होगा

Republic Day 2026 Wishes

Republic Day 2026 Wishes: गणतंत्र दिवस पर अपनों को भेजें शुभकामनाएं, देश की एकता और लोकतंत्र को करें सलाम

CM Bima Yojana

मुख्यमंत्री सेहत योजना… पंजाब में 10 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज, लेकिन सरकार के सामने बड़ी वित्तीय चुनौती

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home