• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब में युवाओं की मौत के लिए मजीठिया जिम्मेदार: मंत्री धालीवाल

पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि 2007 से 2017 तक अकाली-भाजपा सरकार में नशे के फैलाव और हजारों युवाओं की मौत के लिए विक्रम मजीठिया जिम्मेदार हैं।

  • Saurabh | 30 Jun 2025 06:05 PM
पंजाब में युवाओं की मौत के लिए मजीठिया जिम्मेदार: मंत्री धालीवाल

कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल अमृतसर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। मीडिया ने जब उनसे पूछा कि कुंवर विजय प्रताप सिंह को आम आदमी पार्टी से 5 साल के लिए क्यों निकाला गया, तो उन्होंने कहा कि पार्टी में रहकर उसके नियमों और सिद्धांतों का पालन करना जरूरी होता है। अगर कोई ऐसा नहीं करता तो कार्रवाई होना स्वाभाविक है।

धालीवाल ने कहा कि हर किसी को अपनी बात रखने का हक है, लेकिन अगर आप किसी पार्टी के सदस्य हैं तो आपको पार्टी की लाइन को मानना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि यह निर्णय पार्टी के शीर्ष नेताओं जैसे अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और अमन अरोड़ा आदि ने मिलकर लिया है।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

धालीवाल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मजीठिया जैसे नेता पंजाब में नशे के फैलाव के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि 2007 से 2017 तक जब अकाली-भाजपा की सरकार थी और मजीठिया मंत्री थे, उस समय लाखों नौजवान नशे की लत के शिकार हो गए और हजारों की मौत हो गई। इसके डर से लोग अपने बच्चों को विदेश भेजने लगे।

उन्होंने कहा कि पंजाब की ज़मीनें और संपत्तियाँ बेचकर लोगों ने कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में बच्चों को भेजा ताकि वे नशे से बच सकें। यही कारण है कि पंजाब में जनसंख्या कम हो गई और शिक्षा संस्थान खाली हो गए।

धालीवाल ने कहा कि मजीठिया पर 540 करोड़ रुपये के ड्रग्स केस में जांच चल रही है। कई अधिकारी जैसे ईडी प्रमुख निरंजन सिंह और पूर्व डीजीपी चट्टोपाध्याय ने मजीठिया को दोषी बताया है। कोर्ट ने भी सबूतों के आधार पर उसे 7 दिन का रिमांड दिया था।

उन्होंने सुखबीर बादल, प्रताप बाजवा और रवनीत बिट्टू पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अगर ये नेता मजीठिया के साथ खड़े हैं तो यह शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब से नशा खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस अभियान में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वो कोई भी हो।

संबंधित ख़बरें
पंजाब में बारिश बनी आफत! कई जिलों में येलो अलर्ट, बाढ़ का बढ़ा खतरा

पंजाब में बारिश बनी आफत! कई जिलों में येलो अलर्ट, बाढ़ का बढ़ा खतरा

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगा 'आओ स्कूल चलें' अभियान, स्कूलों में बच्चों का होगा धूमधाम से स्वागत

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगा 'आओ स्कूल चलें' अभियान, स्कूलों में बच्चों का होगा धूमधाम से स्वागत

अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, अमृतसर पुलिस ने 420 करोड़ की हेरोइन जब्त की

अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, अमृतसर पुलिस ने 420 करोड़ की हेरोइन जब्त की

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home