• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

LPG टैंकर ब्लास्ट का कहर: मौत का आंकड़ा 7 पर पहुंचा, चार और ने तोड़ा दम

पंजाब के होशियारपुर में हुए भीषण एलपीजी टैंकर ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। हादसे में चार और लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

  • Saurabh | 24 Aug 2025 04:43 PM
LPG टैंकर ब्लास्ट का कहर: मौत का आंकड़ा 7 पर पहुंचा, चार और ने तोड़ा दम

पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार की आधी रात एक बड़ा हादसा हो गया। जालंधर-होशियारपुर हाईवे पर एलपीजी (गैस) से भरा टैंकर पलट गया और उसमें जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि कई घर, दुकानें और वहां से गुजर रहे वाहन इसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि इसमें अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 13 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से तीन मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। शनिवार तक मरने वालों की संख्या तीन थी, लेकिन शनिवार रात और रविवार सुबह चार और लोगों ने दम तोड़ दिया, जिससे अब कुल मृतकों का आंकड़ा सात हो गया है।

हादसा कैसे हुआ

मंडियाला गांव के पास हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बॉटलिंग प्लांट से कुछ दूरी पर यह हादसा हुआ। गैस टैंकर प्लांट की ओर जा रहा था। रास्ते में टैंकर की टक्कर महिंद्रा पिकअप गाड़ी से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर पलट गया और उसमें से तेजी से गैस लीक होने लगी। देखते ही देखते गैस पूरे इलाके में फैल गई और उसमें आग लग गई। आग ने आसपास के घरों, दुकानों और वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय कई लोग अपने घरों में सो रहे थे, वे भी इस आग की चपेट में आ गए।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

जिन लोगों की मौत हुई

सुखजीत सिंह, बलवंत राय, धर्मेंद्र वर्मा पुत्र गोबिंद दास, मंजीत सिंह, विजय, जसविंदर कौर और आराधना वर्मा

घायल लोगों की सूची

घायलों में बलवंत सिंह, हरबंस लाल, अमरजीत कौर, सुखजीत कौर, ज्योति, सुमन, गुरमुख सिंह, हरप्रीत कौर, कुसुमा, भगवान दास, लल्ली वर्मा, सीता, अजय, संजय, राघव और पूजा शामिल हैं। इनमें से कुछ को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, जबकि बाकी का इलाज जारी है।

सरकार की मदद

हादसे के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना में जिनकी जान गई है, उनके परिवारों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा घायलों का इलाज सरकार की ओर से पूरी तरह मुफ्त कराया जाएगा। सीएम ने मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना भी की। यह हादसा पूरे इलाके के लिए दर्दनाक याद बन गया है। लोग अब भी सदमे में हैं और अपने परिवार के सदस्यों को खोने का गम झेल रहे हैं।

संबंधित ख़बरें
Nikki Dowry Death Case

निक्की मर्डर केस: दहेज का दरिंदा भागते पकड़ा, पैर में लगी गोली; बालों से घसीटा, लाइटर से जलाया था पत्नी को

Anish Dayal Singh

कौन हैं अनीश दयाल सिंह, जिन्हें बनाया गया डिप्टी NSA

 Delhi Metro pulling

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home