• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में बवाल! 2.5 किलो RDX के साथ 4 आतंकी गिरफ्तार, ISI-BKI का खतरनाक प्लान फेल

Republic Day: गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए होशियारपुर से BKI से जुड़े चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है. आतंकियों के पास से 2.5 किलो आरडीएक्स से बना आईईडी और हथियार बरामद हुए हैं.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 24 Jan 2026 10:31 AM
गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में बवाल! 2.5 किलो RDX के साथ 4 आतंकी गिरफ्तार, ISI-BKI का खतरनाक प्लान फेल

Punjab News: गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब पुलिस ने सही वक्त पर कार्रवाई करके एक बड़े आतंकी प्लान को फेल कर दिया. होशियारपुर में हुई इस छापेमारी में पुलिस ने ऐसे लोगों को पकड़ा है जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम कर रहे थे और बब्बर खालसा नाम के प्रतिबंधित आतंकी संगठन से जुड़े थे. पुलिस ने चार आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया, जिससे किसी बड़े हमले का खतरा टल गया और लोगों की जान सुरक्षित रही.

चार आतंकियों की गिरफ्तारी

पंजाब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान दिलजोत सिंह, हरमन सिंह उर्फ हैरी, अजय उर्फ महिरा और अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श कंडोला के रूप में हुई है. ये सभी एसबीएस नगर जिले के राहों क्षेत्र के रहने वाले हैं. पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 2.5 किलोग्राम आरडीएक्स से तैयार किया गया एक आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया है, जो किसी बड़े हमले में इस्तेमाल किया जा सकता था. इसके अलावा दो अवैध पिस्तौल भी जब्त की गई हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

गणतंत्र दिवस को निशाना बनाने की थी तैयारी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह आतंकी मॉड्यूल गणतंत्र दिवस के आसपास किसी बड़े और सुनियोजित हमले को अंजाम देने की फिराक में था. डीजीपी गौरव यादव के अनुसार, बरामद किया गया आईईडी बेहद खतरनाक था और इसका इस्तेमाल सार्वजनिक कार्यक्रमों या सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए किया जा सकता था. समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई.

ISI कर रही थी मदद

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस पूरे आतंकी नेटवर्क को अमेरिका में बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल के हैंडलर संचालित कर रहे थे. आतंकियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे थे, जबकि विस्फोटक सामग्री पाकिस्तान की आईएसआई के माध्यम से उपलब्ध कराई गई थी. इस मॉड्यूल का मकसद पंजाब में अशांति फैलाना और टारगेटेड हमलों के जरिए डर का माहौल बनाना था.

संयुक्त कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता

होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप मलिक ने बताया कि खुफिया एजेंसियों से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर होशियारपुर पुलिस और सीआई जालंधर की टीमों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया. इस दौरान चारों संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से आरडीएक्स आधारित आईईडी व हथियार बरामद किए गए.

आगे भी जारी रहेगी जांच

पुलिस फिलहाल चारों आतंकियों से गहन पूछताछ कर रही है. उनके नेटवर्क, फंडिंग, संपर्क सूत्रों और अन्य संभावित सहयोगियों की जानकारी जुटाई जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि इस मामले से जुड़े आगे और पीछे के सभी कड़ियों को जोड़ने के लिए जांच जारी है.

पंजाब पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और देश की एकता व अखंडता से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

संबंधित ख़बरें
Biscuit Factory Fire

जालंधर की बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग, 50 फीट तक उठीं लपटें; दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Punjab News

Punjab News : डिफेंस हाईवे के लिए पेड़ों की कटाई को हाईकोर्ट की सशर्त मंजूरी

Budget 2026

Budget 2026 : इनकम टैक्स से महंगाई तक, मिडिल क्लास की जेब पर कितना पड़ेगा असर?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home