• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

गोल्डन टेंपल के सरोवर में रील बनाकर कुल्ला! वायरल वीडियो पर भड़का सिख समुदाय, पुलिस जांच शुरू

Golden Temple controversy: अमृतसर के गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में एक युवक द्वारा रील बनाने और कुल्ला करने का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. सिख समुदाय ने इसे धार्मिक मर्यादा के खिलाफ बताते हुए आपत्ति जताई और पुलिस में शिकायत दी.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 24 Jan 2026 02:26 PM
गोल्डन टेंपल के सरोवर में रील बनाकर कुल्ला! वायरल वीडियो पर भड़का सिख समुदाय, पुलिस जांच शुरू

अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) के पवित्र सरोवर में एक युवक द्वारा रील बनाए जाने का मामला सामने आने के बाद विवाद गहरा गया है. आरोप है कि दिल्ली निवासी मुस्लिम युवक सुब्हान रंगरीज ने सरोवर में पैर डालकर कुल्ला करते हुए वीडियो बनाया और उसे “मुस्लिम शेर” लिखकर सोशल मीडिया पर साझा किया. वीडियो वायरल होने के बाद सिख समुदाय में नाराजगी देखी गई.

वायरल वीडियो में युवक सरोवर के किनारे बैठा दिखाई देता है, जहां वह तीन बार मुंह में पानी भरकर कुल्ला करता है और एक बार वही पानी दोबारा सरोवर में थूक देता है. इसके बाद वह मुंह धोता है और कैमरे की ओर उंगली उठाकर गोल्डन टेंपल की ओर इशारा करता है. एक अन्य वीडियो में युवक यह कहते हुए भी नजर आया कि वहां सभी पगड़ी पहने हुए हैं और वह टोपी पहनकर गया, लेकिन किसी ने उसे कुछ नहीं कहा.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सिख संगठनों की आपत्ति, पुलिस तक पहुंचा मामला

इस मामले को लेकर निहंगों और सिख समुदाय के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में कहा गया है कि युवक की यह हरकत सिखों की धार्मिक मर्यादा और भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है. गाजियाबाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.

निहंगों का कहना है कि सिख समुदाय पर अक्सर कानून हाथ में लेने के आरोप लगाए जाते हैं, इसलिए उन्होंने सबसे पहले कानूनी रास्ता अपनाया. साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि यदि युवक सार्वजनिक रूप से सिख मर्यादा के अनुसार माफी नहीं मांगता है, तो वे आगे कदम उठा सकते हैं.

दो बार मांगी माफी, फिर भी सवाल बरकरार

विवाद बढ़ने पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने भी इस रील पर कड़ी आपत्ति जताई. इसके बाद सुब्हान रंगरीज ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी. उसने कहा कि उसे सरोवर की मर्यादा की पूरी जानकारी नहीं थी और गलती अनजाने में हो गई. हालांकि, पहली माफी में उसके हाथ जेब में होने को लेकर सिख समुदाय ने नाराजगी जताई.

इसके बाद युवक ने 17 सेकेंड का दूसरा वीडियो जारी कर दोबारा माफी मांगी और कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करता है और सिख समुदाय से दिल से क्षमा चाहता है.

पहले भी हो चुके हैं ऐसे विवाद

SGPC पहले ही धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए गोल्डन टेंपल परिसर में रील और वीडियो बनाने पर रोक लगा चुकी है. दो साल पहले गुजरात की एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर द्वारा सरोवर किनारे योग करते हुए वीडियो बनाने पर भी विवाद हुआ था, जिसके बाद उसे माफी मांगनी पड़ी थी.

फिलहाल, इस पूरे मामले की जांच जारी है और प्रशासन सभी पहलुओं पर नजर बनाए हुए है.

संबंधित ख़बरें
sirhind railway track explosion

सरहिंद के पास दिल्ली-अमृतसर रेलवे लाइन में जोरदार धमाका! 26 जनवरी से पहले बड़ा हादसा टला

Punjab Politics

राहुल गांधी की बैठक में नहीं बुलाए गए सिद्धू? शायराना वीडियो से कांग्रेस में फिर मची हलचल

gold rate 24 jan

Gold Rate 24 January: आज फिर महंगा हुआ सोना! दिल्ली से मुंबई तक बदल गए भाव, खरीदारी से पहले जरूर देखें ताजा कीमतें

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home