• Wednesday, Mar 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

3 दिन बाद भी नहीं हुआ पोस्टमॉर्टम! गगनदीप रंधावा केस में CBI जांच की मांग तेज, CCTV से बढ़ा सस्पेंस

पंजाब में गगनदीप सिंह रंधावा की संदिग्ध आत्महत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। तीन दिन बाद भी पोस्टमॉर्टम न होने से परिजनों में नाराजगी है। लोकसभा में मुद्दा उठने के बाद अमित शाह ने कहा कि सभी सांसदों की सहमति मिलने पर जांच CBI को सौंपी जा सकती है।

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 23 Mar 2026 02:43 PM
3 दिन बाद भी नहीं हुआ पोस्टमॉर्टम! गगनदीप रंधावा केस में CBI जांच की मांग तेज, CCTV से बढ़ा सस्पेंस

Gagandeep Randhawa Case: पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की संदिग्ध आत्महत्या का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है और अब यह एक बड़ा विवाद बनता जा रहा है। घटना को तीन दिन से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद अब तक उनका पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है, जिससे पूरे मामले पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल उनका शव अमृतसर के एक अस्पताल में रखा हुआ है, लेकिन प्रक्रिया में हो रही इस देरी ने परिजनों की चिंता और गुस्सा दोनों बढ़ा दिए हैं।

परिवार का आरोप है कि जांच और पोस्टमॉर्टम में जानबूझकर देरी की जा रही है, जिससे सच्चाई सामने आने में बाधा उत्पन्न हो सकती है। इस बीच, राजनीतिक दलों ने भी इस मामले को गंभीरता से उठाना शुरू कर दिया है और प्रशासन पर सवाल दागे जा रहे हैं।

ये भी पढें

  • ♦ Vastu tips: शाम के इन 5 कामों से बचें, नहीं तो मां लक्ष्मी कभी नहीं आएंगी आपके घर!
  • ♦ यूट्यूब ने फ्री में दिया 2 महीने का प्रीमियम, जानिए कैसे सिर्फ कुछ क्लिक में एक्सेस करें!
  • ♦ दिल्ली में गैस सिलेंडर के नाम पर बड़ा घोटाला! पुलिस ने किया खुलासा, डिलीवरी एजेंट ही निकले आरोपी

CBI जांच को लेकर केंद्र का रुख

इस बीच मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर भी गूंजने लगा है। कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला ने इसे लोकसभा में उठाया, जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह मामला पंजाब से जुड़ा है, लेकिन अगर राज्य के सभी सांसद लिखित में अनुरोध करते हैं, तो जांच केंद्रीय एजेंसी सीबीआई (CBI) को सौंपी जा सकती है।

सीसीटीवी फुटेज से बढ़ा सस्पेंस

मामले में नया मोड़ तब आया जब गगनदीप सिंह रंधावा से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया। करीब तीन मिनट के इस वीडियो में वह 21 मार्च की सुबह अपने घर के आंगन में टहलते नजर आते हैं। इसके बाद वीडियो में कथित तौर पर उन्हें कोई जहरीला पदार्थ लेते हुए देखा गया है। इस फुटेज के सामने आने के बाद मामला और ज्यादा संदिग्ध हो गया है और लोगों के मन में कई सवाल उठने लगे हैं।

मृतक के परिवार ने दिया अल्टीमेटम

मृतक के परिवार ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि यदि तय समय में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो वे अपने बच्चों के साथ सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। परिवार की मांग है कि मामले की निष्पक्ष और तेज जांच हो।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। विपक्ष लगातार सरकार पर दबाव बना रहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या यह मामला सीबीआई को सौंपा जाएगा और कब तक जांच पूरी होगी।

टैग्स:
  • Punjab
संबंधित ख़बरें
IPL 2026

आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल कब आएगा? जानें क्यों रुका था ऐलान और कब मिलेंगी पूरी डेट्स!

hdfc bank stock falls 15 percent what next for investors

HDFC Bank के शेयर में हाहाकार! क्या अभी और गिरेगा या यहीं बनेगा तगड़ा मौका?

Petrol Diesel Price Hike

महंगाई का तूफान आने वाला? ईरान-इजराइल टकराव पर सपा का बड़ा हमला, पेट्रोल-डीजल पर दी चेतावनी!

image
Most Viewed
laljit bhullar

अमृतसर सुसाइड केस में AAP विधायक लालजीत भुल्लर की रिमांड पर आज होगी सुनवाई, परिवार ने CBI जांच की मांग की

rakesh bedi on sara arjun controversy viral video clarification

'मैं उसे बेटी मानता हूं'- सारा अर्जुन को किस करने पर राकेश बेदी का बयान...!

IPL 2026

IPL 2026 में BCCI के सख्त नियम! खिलाड़ियों से लेकर परिवार तक पर लगी पाबंदियां, जानिए क्या बदला

indian railway ticket cancellation new rules 2026

रेलवे का बड़ा झटका! अब टिकट कैंसिल करते ही कटेगा भारी पैसा, जानिए नए नियम

Dhurandhar 2

धुरंधर 2 ने तोड़ा बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड! आदित्य धर ने प्रोपेगेंडा आरोपों पर दिया करारा जवाब

swiggy Zomato every order more expensive know how much you pay

फूड डिलीवरी की कीमतों में बंप! स्विगी और जोमैटो की बढ़ी फीस, जानें कारण

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home