• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब में कांग्रेस पर संकट! नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी को घेरा, भाजपा में घर वापसी की चर्चाएं तेज

Punjab Politics: पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि वे पंजाब की जमीनी हकीकत से दूर हैं. उन्होंने कांग्रेस में पंजाब इकाई की हालात और भ्रष्टाचार पर सवाल उठाए.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 17 Feb 2026 10:19 AM
पंजाब में कांग्रेस पर संकट! नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी को घेरा, भाजपा में घर वापसी की चर्चाएं तेज

Punjab Assembly Election 2026: कांग्रेस की पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को सीधे तौर पर निशाने पर लिया है. डॉ. सिद्धू, जो अब कांग्रेस छोड़ चुकी हैं, ने कहा कि राहुल गांधी जमीनी हकीकत से पूरी तरह कटे हुए हैं. उनका कहना है कि कांग्रेस के वर्तमान प्रबंधन से पंजाब में पार्टी की स्थिति लगातार कमजोर हो रही है.

राहुल गांधी की बातें और काम अलग

कोयंबटूर में एएनआई से बातचीत में नवजोत कौर ने बताया कि राहुल गांधी अच्छी बातें करते हैं और समझदारी की बातें करते हैं, लेकिन जो वे कहते हैं और जो करते हैं, उसमें बहुत फर्क है. डॉ. सिद्धू ने कहा कि पिछले आठ महीनों से उन्होंने राहुल गांधी से मिलने की कोशिश की ताकि उन्हें बताया जा सके कि पंजाब में पार्टी का हाल बहुत खराब है. उनका आरोप है कि पार्टी के लोग पहले ही टिकट बेच चुके हैं और राहुल गांधी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. उन्होंने साफ कहा, “अगर आपको पता नहीं है कि आपके नीचे क्या हो रहा है, तो मुझे माफ करना. आप उस कुर्सी के लायक नहीं हैं.”

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

#WATCH | Coimbatore, Tamil Nadu: On Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi, Former Congress leader Navjot Kaur Sidhu says, "Rahul Gandhi talks good. He talks sense. But what he does and what he says is very different. For the past eight months, I have been asking for a time… pic.twitter.com/9eY8nKezrM

— ANI (@ANI) February 16, 2026

करप्ट लोग और नेतृत्व पर सवाल

डॉ. सिद्धू ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के आस-पास के लोग भ्रष्ट हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने पंजाब के लिए बहुत कुछ छोड़ दिया, लेकिन उन्हें डिप्टी सीएम या एमपी बनने का जो वादा किया गया था, वह पूरा नहीं हुआ. इसके बजाय उन्हें केवल लोकल बॉडी और टूरिज्म विभाग दिया गया. डॉ. सिद्धू का कहना है कि करप्शन के खिलाफ बात करना आसान है, लेकिन यदि आपके अपने लोग भ्रष्ट हैं और ईमानदार लोगों को सुनने का समय नहीं है, तो पंजाब में पार्टी की जीत मुश्किल है.

भाजपा में संभावित घर वापसी

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सिद्धू दंपती की भाजपा में संभावित घर वापसी की चर्चा जोर पकड़ रही है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेतृत्व ने इस पर खाका तैयार कर लिया है और इस माह के अंत तक अंतिम फैसला हो सकता है. प्रारंभिक बातचीत पहले ही हो चुकी है.

सूत्रों का कहना है कि नवजोत कौर और नवजोत सिंह सिद्धू लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं और प्रधानमंत्री की सार्वजनिक सराहना भी कर रहे हैं. यह कदम सियासी अटकलों को और तेज कर रहा है.

भाजपा के भीतर राय और रणनीति

बताया गया है कि भाजपा नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया जैसे नेताओं से बातचीत करेगा, जो सिद्धू की वापसी के पक्ष में नहीं हैं. बावजूद इसके, राज्य इकाई के विरोध का असर सीमित माना जा रहा है. पार्टी के भीतर यह भी चर्चा है कि शिअद से दूरी बनाए रखने की रणनीति के बीच, सिद्धू की वापसी नेतृत्व के लिए राजनीतिक रूप से लाभकारी हो सकती है.

कांग्रेस से नाखुश डॉ. नवजोत कौर सिद्धू का राहुल गांधी पर हमला और भाजपा में संभावित वापसी की अटकलें पंजाब की सियासत में नया मोड़ ला सकती हैं. यह कदम आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के समीकरणों को प्रभावित करने वाला माना जा रहा है.

टैग्स:
  • Punjab
संबंधित ख़बरें
rajkumar rao

Rajkummar Rao Look Change: इवेंट में बदले रूप में दिखे राजकुमार राव,क्या है इसके पीछे की वजह?

arjun kapoor

अर्जुन कपूर ने किया ऐसा पोस्ट, जिसे देखकर फैंस के होश उड़ गए, सोशल मीडिया पर मची खलबली!

Surya Grahan 2026

Surya Grahan 2026: आज सूर्य ग्रहण के दिन करें इन मंत्रों का जाप, मन होगा शांत

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home