• Saturday, May 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Rajkummar Rao Look Change: इवेंट में बदले रूप में दिखे राजकुमार राव,क्या है इसके पीछे की वजह?

Rajkummar Rao: एक इवेंट में राजकुमार राव का बदला हुआ लुक चर्चा में रहा. लोगों के मन में एक सवाल घूम रहा है कि आखिर एक्टर ने अपना लुक क्यों बदला है. आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह-

  • Samachaar Desk | 16 Feb 2026 05:31 PM
Rajkummar Rao Look Change: इवेंट में बदले रूप में दिखे राजकुमार राव,क्या है इसके पीछे की वजह?

Rajkummar Rao: हाल ही में एक्र राजकुमार राव एक शॉर्ट फिल्म के कार्यक्रम में नजर आए. इस दौरान उनकी नई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गए. रेड कार्पेट पर उनका लुक पहले से अलग दिखाई दिया. फोटोग्राफर्स और वहां मौजूद लोगों की नजर तुरंत उनके बदले हुए रूप पर गई.

फैंस ने देखा कि उनका वजन पहले से ज्यादा लग रहा है और हेयरलाइन में भी थोड़ा बदलाव दिखा. सोशल मीडिया पर इस बारे में कई तरह की प्रतिक्रियाएं आईं. कुछ लोगों ने हैरानी जताई, तो कुछ ने हल्के-फुल्के अंदाज में टिप्पणी की.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सेहत को लेकर उठे सवाल

तस्वीरें सामने आने के बाद कई लोगों के मन में सवाल उठा कि क्या उनकी तबीयत ठीक है. कुछ लोगों को लगा कि शायद किसी फिल्म के लिए उन्होंने अपना रूप बदला है. इस बारे में जानकारी मिलने पर साफ हुआ कि उनकी सेहत बिल्कुल ठीक है.

करीबी सूत्रों के अनुसार, राजकुमार राव ने अपनी आने वाली बायोपिक फिल्म ‘निकम’ के लिए वजन बढ़ाया है. इस फिल्म में वे एक उम्रदराज शख्स का किरदार निभा रहे हैं. शूटिंग पूरी हो चुकी है और वे अपने अंतिम लुक से संतुष्ट हैं.

Massive transformation loading! ????#RajkummarRao is gearing up to play Sourav Ganguly in his upcoming biopic.

Recently, he also shot for the biopic of prosecutor Ujjwal Nikam. pic.twitter.com/oAG3b7v9jE

— Bollywood Talkies (@bolly_talkies) February 16, 2026


किसकी बायोपिक में नजर आएंगे

बताया जा रहा है कि यह फिल्म पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली के जीवन पर आधारित है. फिल्म में उनके क्रिकेट करियर की कहानी दिखाई जाएगी. इसमें यह दिखाया जाएगा कि उन्होंने कैसे अपने खेल और नेतृत्व से भारतीय टीम को नई दिशा दी.

सूत्रों के मुताबिक, यह बदलाव स्थायी नहीं है. अब अभिनेता धीरे-धीरे अपना वजन कम कर रहे हैं. खास बात यह है कि उन्होंने इस भूमिका के लिए किसी कृत्रिम मेकअप या प्रोस्थेटिक्स का सहारा नहीं लिया. वे चाहते थे कि उनका शरीर और लुक स्वाभाविक लगे.

फिल्म का निर्देशन और संभावित रिलीज

इस बायोपिक का निर्देशन लव रंजन कर रहे हैं. फिल्म में सौरव गांगुली के क्रिकेट सफर, उनकी कप्तानी और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को विस्तार से दिखाया जाएगा.

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म दिसंबर 2026 में रिलीज हो सकती है. क्रिकेट और सिनेमा दोनों के प्रशंसक इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं.

संबंधित ख़बरें
surya grahan 2026

Surya Grahan 2026: कब है सूर्य ग्रहण, क्या ये भारत में दिखाई देगा?

yogi

विधान परिषद में गरजे सीएम योगी, वंदे मातरम् पर कही ये बात, विपक्ष पर साधा सीधा निशाना..!

Rashmika Mandanna

क्या सच में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना? वायरल कार्ड ने बढ़ाई हलचल

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home