• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

तरनतारन में CM मान का दावा: पंजाब देश का पहला राज्य, जिसके पास ड्रोन गिराने की क्षमता

तरनतारन में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है जिसके पास ड्रोन गिराने की तकनीक मौजूद है।

  • Saurabh | 09 Aug 2025 05:34 PM
तरनतारन में CM मान का दावा: पंजाब देश का पहला राज्य, जिसके पास ड्रोन गिराने की क्षमता

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन में एक बड़े कार्यक्रम में एलान किया कि पंजाब अब देश का पहला राज्य बन गया है, जिसके पास पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन को गिराने की अपनी तकनीक है। यह कदम नशे की तस्करी को रोकने के लिए उठाया गया है, क्योंकि अधिकतर ड्रोन का इस्तेमाल पाकिस्तान से नशे की सप्लाई के लिए होता है।

मान ने बताया कि पहले चरण में तीन एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाए गए हैं, और जल्द ही पूरे राज्य में कुल नौ सिस्टम होंगे। पंजाब का 532 किलोमीटर लंबा बॉर्डर पाकिस्तान से लगता है, और इन सिस्टम की मदद से वहां से आने वाले नापाक इरादों को नाकाम किया जा सकेगा। इस तकनीक पर करीब 51.41 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नशा-रोधी अभियान के तहत एक और पहल की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंजाब के 3,068 स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा के लगभग आठ लाख बच्चों को नशे के खतरों के बारे में पढ़ाया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञ और वैज्ञानिक बच्चों को क्लास में जागरूक करेंगे।

मान ने बताया कि 2009 तक पंजाब में करीब एक हजार युवक नशे की चपेट में थे, लेकिन 2015 तक यह संख्या बढ़कर लगभग 20 लाख हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली दल के शासन में नशे का कारोबार खूब फला-फूला और यहां तक कि उस समय कुछ मंत्रियों की गाड़ियों में नशा ढोया जाता था।

मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस और डीजीपी गौरव यादव की सराहना की कि अब पुलिस के पास अत्याधुनिक तकनीक की कोई कमी नहीं है।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सरकार को जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है। नशा तस्करों को जेल में डालने के साथ उनकी अवैध संपत्ति जब्त की जा रही है। इन संपत्तियों को बेचकर पंजाब में नए स्कूल और अस्पताल बनाए जाएंगे। साथ ही, जो युवा नशे की लत में हैं, उनका मुफ्त इलाज करके उन्हें स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि वे फिर से सामान्य जीवन जी सकें।

संबंधित ख़बरें
Indian Air Force

ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय वायुसेना ने गिराए 6 पाकिस्तानी विमान

CM Bhagwant Mann

पंजाब निवेश केंद्र: CM और केजरीवाल ने उद्योगपतियों के सामने राज्य को ‘अवसरों की भूमि’ बताया

Delhi Rain Deaths

Delhi Rain Deaths: जैतपुर में दीवार ढहने से 7 की मौत, दिल्ली में बारिश का कहर

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home