• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

Punjab News: फाजिल्का में कपड़ा व्यापारी को दिनदहाड़े मारी गोली, हमलावर फरार

पंंजाब के फाजिल्का में कपड़ा व्यापारी के मालिक को दिनदहाड़े एक अज्ञात शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी।

  • Saurabh | 07 Jul 2025 02:00 PM
Punjab News: फाजिल्का में कपड़ा व्यापारी को दिनदहाड़े मारी गोली, हमलावर फरार

पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर शहर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक नामी कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की उनकी दुकान के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

संजय ‘द न्यू वेयर वेल टेलर्स’ नाम की रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते थे। उनके साथ उनके भाई जगत वर्मा भी इस कारोबार में जुड़े हुए हैं।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

कैसे हुआ हमला:

पुलिस के अनुसार, जब संजय वर्मा अपनी कार को दुकान के सामने पार्क कर रहे थे, तभी बाइक पर सवार तीन हमलावर अचानक आए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही संजय वहीं गिर पड़े। हमलावर वारदात के बाद तुरंत बाइक से भाग गए।

घायल संजय को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

व्यापारियों में गुस्सा:

घटना की खबर फैलते ही शहर के व्यापारी वर्ग में गुस्सा फैल गया। बड़ी संख्या में व्यापारी अस्पताल पहुंच गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने सरकार से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग की।

नेताओं की प्रतिक्रिया:

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सोशल मीडिया पर इस हत्या की निंदा की और कहा कि पंजाब की कानून व्यवस्था दिन-ब-दिन खराब हो रही है।

पुलिस जांच शुरू:

पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हमलावरों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं है, लेकिन पुलिस व्यक्तिगत दुश्मनी या रंगदारी जैसे कारणों की भी जांच कर रही है।

संबंधित ख़बरें
आईसीसी का नया सीईओ बना भारत का संजोग गुप्ता; 7 जुलाई को संभालेंगे पदभार

आईसीसी का नया सीईओ बना भारत का संजोग गुप्ता; 7 जुलाई को संभालेंगे पदभार

केरल सरकार ने पाक जासूस को बुलाया ‘राजकीय मेहमान’ बनाकर? RTI से खुला बड़ा राज!

केरल सरकार ने पाक जासूस को बुलाया ‘राजकीय मेहमान’ बनाकर? RTI से खुला बड़ा राज!

 भारत की एक और जीत की नया फॉर्मूला सेट! बुमराह के साथ नई बॉलिंग यूनिट मैदान में उतरेगी- इस खिलाड़ी की No Entry

भारत की एक और जीत की नया फॉर्मूला सेट! बुमराह के साथ नई बॉलिंग यूनिट मैदान में उतरेगी- इस खिलाड़ी की No Entry

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home