• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Sports

भारत की एक और जीत की नया फॉर्मूला सेट! बुमराह के साथ नई बॉलिंग यूनिट मैदान में उतरेगी- इस खिलाड़ी की No Entry

बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड को 336 रन से हराने के बाद भी भारत तीसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकता है. जसप्रीत बुमराह की वापसी तय मानी जा रही है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा, नितीश रेड्डी और करुण नायर को बाहर किया जा सकता है. कुलदीप यादव या अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है.

  • Golu Dwivedi | 07 Jul 2025 12:54 PM
 भारत की एक और जीत की नया फॉर्मूला सेट! बुमराह के साथ नई बॉलिंग यूनिट मैदान में उतरेगी- इस खिलाड़ी की No Entry

बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ 336 रनों से धमाकेदार जीत के बावजूद भारतीय टीम तीसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में कई बड़े बदलाव कर सकती है. पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 से 14 जुलाई के बीच क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया की तैयारियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी तय मानी जा रही है.

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने बर्मिंघम टेस्ट की पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में खुद इसकी पुष्टि की. तेज गेंदबाज बुमराह ने वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत दूसरा टेस्ट नहीं खेला था, लेकिन अब वो लॉर्ड्स में पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

बुमराह की वापसी तय, प्रसिद्ध कृष्णा पर गिरी गाज

बुमराह की वापसी के साथ सबसे पहला बदलाव प्रसिद्ध कृष्णा को लेकर होगा. फैंस ने सोशल मीडिया पर कृष्णा की महंगी गेंदबाज़ी को लेकर काफी आलोचना की थी. पहले टेस्ट और दूसरे टेस्ट की पहली पारी में वे प्रभाव नहीं छोड़ पाए और अब उनकी जगह बुमराह को प्लेइंग XI में शामिल किया जाएगा.

आकाश दीप ने किया टीम मैनेजमेंट को मजबूर

बिहार के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने बर्मिंघम टेस्ट में कुल 10 विकेट झटककर सभी को चौंका दिया. पहले में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट लेने वाले आकाश ने तीसरे टेस्ट के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है. टीम मैनेजमेंट उनके प्रदर्शन से बेहद खुश है और वे अगले तीनों मैचों में प्लेइंग XI का हिस्सा बने रह सकते हैं.

नितीश रेड्डी और करुण नायर की छुट्टी लगभग तय

बल्ले से फ्लॉप रहे नितीश कुमार रेड्डी और करुण नायर को तीसरे टेस्ट से बाहर किया जा सकता है. नितीश को शुभमन गिल ने दूसरी पारी में गेंदबाज़ी का मौका नहीं दिया और दोनों पारियों में वे केवल 1-1 रन ही बना सके. ऐसे में उनकी जगह कुलदीप यादव या अर्शदीप सिंह को टीम में मौका दिया जा सकता है.

वहीं, करुण नायर भी अब तक अपने चयन को सही साबित नहीं कर पाए हैं. उन्होंने पहले टेस्ट में 0 और 20, जबकि दूसरे टेस्ट में 31 और 26 रन बनाए. ऐसे में किसी युवा या फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज को मौका मिल सकता है.

स्पेशलिस्ट बॉलर पर होगा फोकस

वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा की बल्लेबाजी से प्रभावित टीम इंडिया अब तीसरे ऑलराउंडर को बाहर कर सकती है. टीम मैनेजमेंट अब एक अतिरिक्त विशेषज्ञ गेंदबाज को मौका देने के मूड में है ताकि गेंदबाजी यूनिट और मजबूत हो सके.

लॉर्ड्स टेस्ट से पहले टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन.

शुभमन गिल (कप्तान)

यशस्वी जायसवाल

चेतेश्वर पुजारा

विराट कोहली

श्रेयस अय्यर

रविंद्र जडेजा

वॉशिंगटन सुंदर

जसप्रीत बुमराह

मोहम्मद सिराज

आकाश दीप

कुलदीप यादव / अर्शदीप सिंह

संबंधित ख़बरें
ladakh

गर्मियों में सुकून की तलाश खत्म! IRCTC लेकर आया 7 दिन का लद्दाख टूर, जानें पूरा प्लान और खर्चा

आईसीसी का नया सीईओ बना भारत का संजोग गुप्ता; 7 जुलाई को संभालेंगे पदभार

आईसीसी का नया सीईओ बना भारत का संजोग गुप्ता; 7 जुलाई को संभालेंगे पदभार

केरल सरकार ने पाक जासूस को बुलाया ‘राजकीय मेहमान’ बनाकर? RTI से खुला बड़ा राज!

केरल सरकार ने पाक जासूस को बुलाया ‘राजकीय मेहमान’ बनाकर? RTI से खुला बड़ा राज!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home