• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

गुरदासपुर बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर सीएम मान ने किया मदद का वादा, सरकारी हेलीकॉप्टर भी छोड़ा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदासपुर और पठानकोट के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर लोगों को मदद का भरोसा दिया।

  • Saurabh | 27 Aug 2025 04:27 PM
गुरदासपुर बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर सीएम मान ने किया मदद का वादा, सरकारी हेलीकॉप्टर भी छोड़ा

पंजाब में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। खासकर गुरदासपुर और पठानकोट जिलों में बाढ़ का असर ज्यादा देखा जा रहा है। हालात का जायजा लेने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को इन जिलों का दौरा किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों से सीधे मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर संभव मदद करेगी और किसी को भी अकेले मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खास पहल दिखाते हुए अपने सरकारी हेलीकॉप्टर को भी गुरदासपुर में ही छोड़ दिया, ताकि उसे राहत और बचाव कार्यों में इस्तेमाल किया जा सके। उन्होंने साफ कहा कि हेलीकॉप्टर चौबीसों घंटे ज़रूरतमंदों की मदद के लिए तैयार रहेगा।

मान ने कहा, "प्राकृतिक आपदाएँ किसी के बस में नहीं होतीं। लेकिन सरकार की ज़िम्मेदारी है कि वह अपने नागरिकों को हर तरह का सहयोग दे। हर जान हमारे लिए कीमती है।" उन्होंने लोगों से हिम्मत बनाए रखने और धैर्य रखने की अपील भी की।

मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि बाढ़ से हुए नुकसान की पूरी भरपाई सरकार करेगी। उन्होंने कहा, "हमने वादा किया था कि किसी को भी नुकसान अकेले नहीं झेलना पड़ेगा। हर किसान, हर परिवार और हर प्रभावित व्यक्ति की मदद की जाएगी। बहुत जल्द हालात सामान्य हो जाएंगे।"

गौरतलब है कि गुरदासपुर और पठानकोट में लगातार बारिश और नदियों में बढ़ते पानी की वजह से कई गाँव डूब चुके हैं। बड़ी संख्या में लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुँचे हैं। राहत और बचाव कार्य ज़ोरों पर है, लेकिन बाढ़ का असर इतना व्यापक है कि प्रशासन को अतिरिक्त संसाधनों की ज़रूरत पड़ रही है। मुख्यमंत्री का यह कदम प्रभावित परिवारों के लिए उम्मीद की एक किरण माना जा रहा है।

संबंधित ख़बरें
Katra Landslide

Vaishno Devi Landslide: कटरा में भूस्खलन से 30 श्रद्धालुओं की मौत, 44 ट्रेनें रद्द… जम्मू में हाहाकार

Tariff News

ट्रम्प के टैरिफ के बाद भारत में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों पर एक नजर

Punjab floods

पंजाब के गुरदासपुर में नवोदय विद्यालय में बाढ़ का पानी घुसा, 400 छात्र और कर्मचारी फंसे

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home