• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

मोहाली में बिजनेसमैन ने बैंक बाथरूम में खुदकुशी की, पुलिस अफसर पर गंभीर आरोप

पंजाब के मोहाली में एक 31 वर्षीय बिजनेसमैन राजदीप ने सेक्टर-68 स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा के बाथरूम में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

  • Saurabh | 11 Sep 2025 10:34 AM
मोहाली में बिजनेसमैन ने बैंक बाथरूम में खुदकुशी की, पुलिस अफसर पर गंभीर आरोप

मोहाली (पंजाब) में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सेक्टर-68 स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में एक 31 वर्षीय बिजनेसमैन राजदीप ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक राजदीप मूल रूप से मोगा का रहने वाला था और फिलहाल मोहाली के सेक्टर-80 में किराए के घर पर रहता था। उसका सेक्टर-82 में ओवरलैंड नाम की इमिग्रेशन कंपनी भी थी।

गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि राजदीप अपने साथ अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर बैंक गया था और बाथरूम में जाकर उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जब्त कर ली है।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

वीडियो और सुसाइड नोट मिला

पुलिस को राजदीप के मोबाइल से एक वीडियो और एक सुसाइड नोट मिला है। वीडियो में उसने सीधे तौर पर पंजाब पुलिस के AIG गुरजोत सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजदीप का कहना था कि अधिकारी उसे और उसके परिवार को लगातार धमकी और मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे, जिसकी वजह से वह बेहद परेशान था।

पुलिस को मिले पंजाबी में लिखे सुसाइड नोट में राजदीप ने अपने पिता, पत्नी और बेटे से माफी मांगी है। उसने लिखा, “पिताजी मुझे माफ कर देना, छवि (पत्नी) तुम भी माफ कर देना। मेरे पास अब कोई और रास्ता नहीं बचा। चार लोगों ने मेरे सारे पैसे लूट लिए और अब धमका रहे हैं।”

राजदीप ने आगे लिखा कि उसके पार्टनर समीर, रिंकू और साइना ने मिलकर उसे धोखा दिया। इनमें से रिंकू और साइना ने करीब 40 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया, जबकि समीर अग्रवाल से उसे 2.46 करोड़ रुपये लेने थे। उसने यह भी लिखा कि कुल मिलाकर 3.5 करोड़ रुपये गुरदियाल अंकल के फंसे हुए हैं।

राजदीप ने अपने पिता को बताया कि लेन-देन और बाकी का हिसाब उसके बिजनेस पार्टनर थिंद सर को पता है और वही सही जानकारी दे सकते हैं।

पुलिस जांच जारी

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत बैंक पहुंचकर जांच शुरू कर दी। एआईजी गुरजोत सिंह कलेर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

संबंधित ख़बरें
malaika arora

मलाइका अरोड़ा की डाइट नहीं, उनकी ये आदतें हैं असली फिटनेस का राज.. अभी जान लें..!

Sushila Karki

नेपाल की नई अंतरिम प्रमुख सुशीला कार्की का मोदी को सलाम! भारत-नेपाल रिश्तों पर दिया बड़ा बयान

Sunjay Kapoor Will

करिश्मा के बच्चों ने मांगा 30,000 करोड़ का हक! संजय कपूर की वसीयत पर छिड़ी बड़ी जंग, प्रिया सचदेव पर गंभीर आरोप

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home