• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • International

नेपाल की नई अंतरिम प्रमुख सुशीला कार्की का मोदी को सलाम! भारत-नेपाल रिश्तों पर दिया बड़ा बयान

नेपाल में सियासी संकट के बीच पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की अंतरिम प्रमुख बनीं. उन्होंने पीएम मोदी की कार्यशैली की तारीफ की और भारत-नेपाल रिश्तों को मजबूत करने पर जोर दिया.

  • Samachaar Desk | 10 Sep 2025 11:13 PM
नेपाल की नई अंतरिम प्रमुख सुशीला कार्की का मोदी को सलाम! भारत-नेपाल रिश्तों पर दिया बड़ा बयान

नेपाल इन दिनों बड़े राजनीतिक संकट से गुजर रहा है. भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया बैन के खिलाफ जनरेशन-Z के प्रदर्शनों ने देश की सत्ता हिला दी और सरकार को सत्ता से बाहर होना पड़ा. इस हालात में देश की बागडोर संभालने की जिम्मेदारी पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को दी गई है.

मोदी की कार्यशैली से प्रभावित

न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में सुशीला कार्की ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सकारात्मक राय रखी. उन्होंने कहा, “मोदी जी को नमस्कार, मेरे जेहन में मोदी जी के लिए अच्छा इंप्रेशन है.” कार्की का यह बयान साफ करता है कि वे भारत की नीतियों और नेतृत्व से प्रभावित हैं. उन्होंने यह भी कहा कि भारत और नेपाल का रिश्ता बेहद पुराना है, जिसमें रिश्तेदारों और दोस्तों की गहरी भागीदारी रही है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

जनरेशन-Z का मिला साथ

सुशीला कार्की ने बताया कि उन्हें युवाओं का पूरा समर्थन मिल रहा है. खासकर जनरेशन-Z ने मतदान और समर्थन देकर उन्हें आगे लाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सम्मान की बात है और वह युवाओं की अपील को ठुकरा नहीं सकतीं.

चुनौतियों से भरा नेपाल का राजनीतिक सफर

कार्की का मानना है कि नेपाल की राजनीति हमेशा संघर्षों और उतार-चढ़ाव से भरी रही है. उन्होंने इसे देश के लिए नई शुरुआत का समय बताया और कहा कि वह नेपाल को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगी.

शांति और स्थिरता सबसे बड़ी प्राथमिकता

उन्होंने साफ कहा कि उनकी प्राथमिकता देश में शांति और स्थिरता कायम करना है. हालिया प्रदर्शनों में 20 छात्रों की मौत को दुखद करार देते हुए कार्की ने बताया कि सेना ने हालात को काफी हद तक काबू में कर लिया है.

अंतिम निर्णय अभी बाकी

कार्की ने यह भी जोड़ा कि हालांकि उनके नाम पर सहमति बनी है, लेकिन इसे अभी अंतरिम रूप से देखा जाना चाहिए. अंतिम घोषणा जल्द हो सकती है और राजनीतिक समीकरणों के हिसाब से इसमें बदलाव भी संभव है.

नेपाल के इस कठिन समय में सुशीला कार्की का नेतृत्व देश को नई दिशा दे सकता है. भारत के प्रति उनका सकारात्मक रुख यह संकेत देता है कि आने वाले समय में दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत हो सकते हैं.

संबंधित ख़बरें
hero splendor

हीरो मोटोकॉर्प का बड़ा धमाका! अब बाइक्स और स्कूटर पर मिलेगी ₹15,743 तक की सीधी छूट..!

ration scheme

सरकारी राशन के नए नियम: सालाना लाखों कमाने वालों पर गिर सकती है गाज, जानिए पूरा सच

malaika arora

मलाइका अरोड़ा की डाइट नहीं, उनकी ये आदतें हैं असली फिटनेस का राज.. अभी जान लें..!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home