• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब में जमीन रजिस्ट्री व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब नहीं चलेगा भ्रष्टाचार, 'ईजी रजिस्ट्री' पूरे राज्य में लागू

पंजाब सरकार ने जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब तक तैनात सभी रजिस्ट्री क्लर्कों को तुरंत हटाने और उनकी जगह 7 साल से कम अनुभव वाले नए क्लर्कों को लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Saurabh | 31 Jul 2025 04:42 PM
पंजाब में जमीन रजिस्ट्री व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब नहीं चलेगा भ्रष्टाचार, 'ईजी रजिस्ट्री' पूरे राज्य में लागू

पंजाब सरकार ने जमीन की रजिस्ट्री प्रणाली में पारदर्शिता और ईमानदारी लाने के लिए एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। राज्य में लगातार सामने आ रही रजिस्ट्री प्रक्रिया में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद अब सरकार ने पूरे सिस्टम को बदलने की दिशा में ठोस कदम उठाया है।

राज्य सरकार ने आदेश दिए हैं कि अभी तक तहसील कार्यालयों में तैनात सभी पुराने रजिस्ट्री क्लर्कों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाए। उनकी जगह अब ऐसे क्लर्कों की नियुक्ति होगी, जिनका सरकारी नौकरी का अनुभव 7 वर्ष से कम हो। यह निर्देश पंजाब सरकार के माल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को दिए हैं।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

इस फैसले के साथ ही मोहाली (एसएएस नगर) में पहले से चल रहे 'ईज़ी रजिस्ट्री' पायलट प्रोजेक्ट को अब पूरे पंजाब में लागू किया जा रहा है। इस नई व्यवस्था में रजिस्ट्री से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच रजिस्ट्रार या जॉइंट सब-रजिस्ट्रार द्वारा उनके लॉगिन से पहले की जाएगी। दस्तावेजों की वैधता, स्टांप ड्यूटी और सरकारी शुल्क की गणना सही है या नहीं—यह सब जांचने के बाद ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

नई प्रणाली में यह भी तय किया गया है कि रजिस्ट्रेशन के समय दोनों पक्षों की पहचान, उनकी पात्रता और शुल्क की अदायगी की पूरी तरह से जांच होगी। इसके अलावा, नए नियुक्त क्लर्कों की जिम्मेदारी होगी कि वे सभी जरूरी दस्तावेज़ स्कैन करें, डिजिटल रजिस्टर में दर्ज करें, और एक घंटे के भीतर रजिस्ट्री की प्रति संबंधित पक्ष को सौंप दें।

सरकार ने यह भी माना है कि अधिकतर जिलों में केवल 10–15% कर्मचारी ही रजिस्ट्री क्लर्क की परीक्षा पास कर पाते हैं। इसी कारण बार-बार वही कर्मचारी इस ड्यूटी पर तैनात किए जाते हैं, जिससे भ्रष्टाचार की संभावना बनी रहती है। इसे रोकने के लिए ट्रेनिंग सिलेबस में भी बदलाव किया जाएगा।

सरकार की यह कोशिश है कि जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़ी प्रक्रिया अब पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी और ईमानदारी से हो। इससे न सिर्फ आम लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि रिश्वतखोरी और दलाली जैसी समस्याओं पर भी लगाम लगेगी।

संबंधित ख़बरें
Kingdom Movie Review:

Kingdom' Movie Review: विजय देवरकोंडा की दमदार एक्टिंग और इमोशनल कहानी का एक्शन से भरपूर संगम

Rekha Gupta

दिल्ली में ग्लोबल आउटरीच समिट: सीएम रेखा गुप्ता ने कहा - बिहार के स्टार्टअप्स काबिल-ए-तारीफ

Cyber Fraud

साइबर अलर्ट: ठगी से बचें, वर ना खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home