• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

Punjab CM News: भगवंत मान ने कहा, न गुटबाजी है और न ही मुख्यमंत्री बदलने की कोई तैयारी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साफ कहा है कि आम आदमी पार्टी में न तो कोई गुटबाजी है और न ही मुख्यमंत्री को बदलने की कोई योजना।

  • Saurabh | 15 Sep 2025 11:03 AM
Punjab CM News: भगवंत मान ने कहा, न गुटबाजी है और न ही मुख्यमंत्री बदलने की कोई तैयारी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता में उन अफवाहों पर विराम लगा दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि पंजाब में मुख्यमंत्री बदले जा सकते हैं। उन्होंने साफ कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है और वह ही राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

दरअसल, हाल ही में जब भगवंत मान फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हुए थे, तब सोशल मीडिया और यूट्यूब पर यह खबर तेजी से फैलाई गई कि उनकी जगह नया मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। कई यूट्यूब चैनलों ने तो इस पर वीडियो बनाकर चार नेताओं के नाम तक बता दिए कि कौन उनकी जगह ले सकता है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मान ने कहा, “लोगों को इनसे सावधान रहना चाहिए। ये व्यूज़ के लिए झूठ फैला रहे हैं। अरविंद केजरीवाल पहले ही दरबार साहिब में कह चुके हैं कि मैं ही मुख्यमंत्री रहूंगा।”

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मान ने फर्जी खबर फैलाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कुछ "विद्वान" तो इतने आगे बढ़ गए कि शपथ ग्रहण समारोह तक करा दिया। उन्होंने कहा कि ये सब केवल लोगों को गुमराह करने का तरीका है। मान ने कहा, “मैं अस्पताल में था और लोग कह रहे थे मान हट गए। लेकिन सच्चाई यही है कि मुख्यमंत्री अभी भी मैं ही हूं। जो लोग गलत खबरें फैला रहे हैं, क्या वे अब माफी मांगेंगे?”

मुख्यमंत्री ने यह भी दोहराया कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। उन्होंने कहा कि न तो किसी नेता को कोई लालच है और न ही पार्टी में असंतोष। सब एकजुट होकर पंजाब की जनता के लिए काम कर रहे हैं।

मान ने पहले भी दिल्ली चुनाव के बाद आई उन चर्चाओं को खारिज किया था, जिनमें कहा जा रहा था कि अरविंद केजरीवाल पंजाब के सीएम बन सकते हैं। उन्होंने साफ कहा था कि यह सब निराधार बातें हैं।

अंत में मान ने जनता से अपील की कि वे अफवाहों और फर्जी खबरों पर विश्वास न करें। उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकार और पार्टी पूरी मजबूती के साथ काम कर रही है और मुख्यमंत्री बदलने जैसी कोई बात नहीं है।

संबंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal : किसे मिलेगा धन लाभ, किसकी किस्मत चमकेगी, जानें सभी राशियों का हाल

India Vs Pak

Asia Cup 2025: पाकिस्तान को हराने के बाद सूर्यकुमार यादव ने जीत भारतीय सेना को समर्पित

National Engineers Day

National Engineers Day: सर विश्वेश्वरैया की उपलब्धियाँ और भविष्य के भारत को आकार देते इंजीनियर

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home