• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब की सियासत में जल्द बड़ा धमाका! कैबिनेट में घुसेंगे 2 नए चेहरे, उलटफेर तय

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव के नतीजों से पहले AAP में कैबिनेट विस्तार की हलचल तेज़ हो गई है। संजीव अरोड़ा की संभावित जीत पर उन्हें मंत्री बनाए जाने की तैयारी है. दोआबा क्षेत्र से भी नए चेहरे की एंट्री संभव है.

  • Sagar | 20 Jun 2025 01:23 PM
पंजाब की सियासत में जल्द बड़ा धमाका! कैबिनेट में घुसेंगे 2 नए चेहरे, उलटफेर तय

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव के परिणाम आने से पहले ही आम आदमी पार्टी में सियासी गतिविधियां तेज़ हो गई हैं. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, संभावित जीत को देखते हुए पंजाब सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी शुरू कर दी है. खास तौर पर पार्टी प्रत्याशी संजीव अरोड़ा को लेकर अटकलें तेज हैं कि अगर उन्हें जीत मिलती है तो वे सीधे कैबिनेट में शामिल किए जाएंगे.

बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा 25 से 28 जून के बीच किसी भी दिन की जा सकती है. इस विस्तार के ज़रिए न सिर्फ नए चेहरों की एंट्री होगी, बल्कि मौजूदा मंत्रियों के विभागों में भी अहम फेरबदल देखने को मिल सकता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

संजीव अरोड़ा को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

अगर संजीव अरोड़ा उपचुनाव में जीत हासिल करते हैं, तो उन्हें सरकार के भीतर प्रभावशाली विभाग सौंपे जा सकते हैं. पार्टी सूत्रों के अनुसार, अरोड़ा को दी जाने वाली जिम्मेदारियां सरकार की छवि को सशक्त और प्रशासनिक दृष्टिकोण से तेज़ बनाने की दिशा में एक रणनीतिक कदम होंगी.

कैबिनेट में दोआबा को फिर मिल सकता है प्रतिनिधित्व

बलकार सिंह के विवादों में आने के बाद दोआबा क्षेत्र से मंत्री पद खाली पड़ा है. अब एक बार फिर दोआबा से किसी नए विधायक को कैबिनेट में शामिल किए जाने की चर्चा है. इससे क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने और स्थानीय प्रतिनिधित्व को मज़बूती देने का संदेश सरकार देना चाहती है.

मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव संभव

मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-साथ मौजूदा मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल की योजना बनाई जा रही है. सूत्रों के अनुसार, तीन से चार मंत्रियों के पोर्टफोलियो बदले जा सकते हैं, ताकि शासन प्रणाली को और प्रभावी बनाया जा सके. वहीं, नए मंत्रियों को भी सीधे महत्वपूर्ण विभाग सौंपे जाने की तैयारी चल रही है.

संबंधित ख़बरें
बिहार कांस्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी! 19,838 पदों पर बहाली, 16 जुलाई से एग्जाम धमाका

बिहार कांस्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी! 19,838 पदों पर बहाली, 16 जुलाई से एग्जाम धमाका

मानसून की एंट्री से पहले ही बवाल! पंजाब में तेज हवाएं, बिजली और मूसलधार बारिश का कहर

मानसून की एंट्री से पहले ही बवाल! पंजाब में तेज हवाएं, बिजली और मूसलधार बारिश का कहर

महिला मानी नहीं गईं, तो उतार दिए कपड़े! टॉपलेस होकर विरोध में कूदी पूल में, समझें पूरा मामला

महिला मानी नहीं गईं, तो उतार दिए कपड़े! टॉपलेस होकर विरोध में कूदी पूल में, समझें पूरा मामला

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home