• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

हाई-वोल्टेज तार की चपेट में आया युवक, मौके पर मची चीख-पुकार

पंजाब के मोगा जिले के बुटर गांव में एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक मनप्रीत सिंह की जान चली गई। वह एक नए बने मकान में प्लंबिंग का काम कर रहा था।

  • Saurabh | 03 Feb 2026 11:46 PM
हाई-वोल्टेज तार की चपेट में आया युवक, मौके पर मची चीख-पुकार

पंजाब के मोगा जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां बुटर गांव में घर निर्माण के दौरान काम कर रहे एक युवक की हाई-वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही सब कुछ खत्म हो गया।

छत पर काम करते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब 22 साल का युवक प्लंबिंग का काम करने के लिए छत पर चढ़ा हुआ था। युवक घर की छत पर पाइप फिट कर रहा था। इसी दौरान उसका संपर्क घर के ऊपर से गुजर रही 11,000 केवी की हाई-टेंशन बिजली लाइन से हो गया।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

तेज करंट लगते ही युवक को जोरदार झटका लगा और वह संतुलन खोकर छत से नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग चीखने-चिल्लाने लगे।

मृतक की पहचान और परिवार का हाल

मृतक युवक की पहचान मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो मोगा जिले के रानियां गांव का रहने वाला था। मनप्रीत सिंह बुटर गांव में सतनाम सिंह के नए बने घर में प्लंबिंग का काम कर रहा था।

मनप्रीत के पिता अंग्रेज सिंह ने बताया कि उनका बेटा सुबह करीब 8 बजे काम के लिए घर से निकला था। उन्हें नहीं पता था कि वह कहां काम करने गया है। परिवार में दो बेटे हैं, लेकिन कमाने वाला सिर्फ मनप्रीत ही था। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

CCTV में कैद हुई घटना

बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिखता है कि युवक काम करते समय अचानक बिजली की तार की चपेट में आता है और फिर नीचे गिर जाता है।

हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद मजदूरों और लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया और युवक को मोगा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मकान मालिक ने बिजली विभाग पर लगाए आरोप

इस हादसे के बाद घर के मालिक सतनाम सिंह ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर के ऊपर से 11,000 केवी की बिजली लाइन गुजरती है और बिजली का खंभा भी काफी नीचा है।

सतनाम सिंह का कहना है कि उन्हें पहले से ही किसी बड़े हादसे का डर था। इसको लेकर उन्होंने करीब दो महीने पहले बद्धनी कलां बिजली विभाग को लिखित शिकायत भी दी थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पहले दी गई थी चेतावनी, फिर भी हो गया हादसा

मकान मालिक ने यह भी बताया कि जब मनप्रीत सिंह उस दिन काम करने आया था, तो उसे छत पर लगी हाई-टेंशन तारों से सावधान रहने को कहा गया था। बावजूद इसके, काम के दौरान एक छोटी सी चूक हो गई, जो इस बड़े हादसे की वजह बन गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, बिजली विभाग की भूमिका और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह हादसा एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि रिहायशी इलाकों में इतनी नीची हाई-वोल्टेज लाइनें कितनी खतरनाक हैं। थोड़ी सी लापरवाही किसी की जिंदगी छीन सकती है। फिलहाल पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित ख़बरें
Punjab Road Safety Force

6 मिनट में फरिश्ता बनकर पहुंची SSF! दो साल में 940 जानें बचीं, पंजाब में हादसों का ग्राफ आधा हुआ, जानें

Will Navjot Kaur Sidhu join BJP

क्या नवजोत कौर सिद्धू BJP में होंगी शामिल? कांग्रेस से इस्तीफे के बाद बढ़ी सियासी हलचल

Gaurav Yadav

खुफिया सूचना पर अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home