• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

Aaj Ka Mausam 26 January: सुबह कोहरा, दिन में धूप और रात को ठंड, दिल्ली में मौसम का पूरा मिजाज पलटा, जानिए आगे क्या होगा

Aaj Ka Mausam 26 January: बारिश और तेज हवाओं के बाद दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ी है. तापमान गिरा है और प्रदूषण में राहत मिली है। हल्की बारिश और कोहरे से सर्दी कुछ दिन और बनी रह सकती है.

  • Samachaar Desk | 26 Jan 2026 07:30 AM
Aaj Ka Mausam 26 January: सुबह कोहरा, दिन में धूप और रात को ठंड, दिल्ली में मौसम का पूरा मिजाज पलटा, जानिए आगे क्या होगा

Aaj Ka Mausam 26 January: दिल्ली-एनसीआर में हाल की बारिश के बाद मौसम में साफ बदलाव देखने को मिला है. तापमान में गिरावट आई है और ठंडी हवाओं ने लोगों को सर्दी का एहसास कराया है. इसके साथ ही, लंबे समय से बनी प्रदूषण की समस्या में भी काफी राहत मिली है. हवा पहले के मुकाबले साफ हुई है, जिससे लोगों ने खुलकर सांस ली.

रविवार को दिल्ली में पूरे दिन ठंड बनी रही. उत्तर और पश्चिम दिशा से चल रही ठंडी हवाएं पहाड़ी इलाकों की ठंडक अपने साथ लेकर आ रही हैं. सुबह के समय हल्की धुंध भी देखने को मिली, जो धूप निकलने के बाद धीरे-धीरे छंट गई. हालांकि तेज धूप होने के बावजूद हवा में ठंडक बनी रही और लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस हुई.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

तापमान सामान्य से नीचे

दिल्ली में दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान करीब 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास रहा। सुबह और देर शाम के समय ठिठुरन ज्यादा महसूस की गई.

कोहरे और हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है. दिन में आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा और धूप निकलने की संभावना है. मंगलवार को एक बार फिर हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे ठंड का असर कुछ दिन और बना रहेगा. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

तेज हवाओं से प्रदूषण में राहत

तेज हवा और बारिश की वजह से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कम हुआ है. लगातार दूसरे दिन हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही. कुछ इलाकों में हवा की स्थिति संतोषजनक स्तर तक भी पहुंच गई है. पिछले कई महीनों से दिल्ली के लोग खराब हवा का सामना कर रहे थे, लेकिन अब मौसम ने थोड़ी राहत दी है.

वायु गुणवत्ता में सुधार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 153 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है. एक दिन पहले यह स्तर ज्यादा था. हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों की मात्रा भी अब पहले के मुकाबले कम हो गई है और कुछ हद तक तय मानकों के करीब पहुंच गई है.

मौसम के मौजूदा हालात को देखते हुए आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में ठंड बनी रहने की उम्मीद है. बारिश, ठंडी हवा और बादलों की वजह से तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी के आसार फिलहाल नहीं हैं.

संबंधित ख़बरें
CM Mann

नांदेड़ को पवित्र नगर का दर्जा दिलाने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान

Mohali Police

मोहाली पुलिस ने अंतरराज्यीय नार्को-टेरर नेटवर्क का वित्तीय लिंक पकड़ा, टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार

Punjab Police

गणतंत्र दिवस को लेकर पंजाब-हरियाणा में कड़ी सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home