• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • States

अहमदाबाद में विमान हादसा: लंदन जा रहा एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, 242 यात्री सवार

गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक विमान हादसे का शिकार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों और सामने आई तस्वीरों में एयरपोर्ट से घना काला धुआं उठता हुआ देखा गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

  • Saurabh | 12 Jun 2025 02:19 PM
अहमदाबाद में विमान हादसा: लंदन जा रहा एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, 242 यात्री सवार

Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया का एक यात्री विमान क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि यह विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ था। हादसे के वक्त विमान में कुल 242 यात्री सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार फैल गया। आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। दमकल की 7 गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। हादसा मेघानी इलाके के पास हुआ, जो एयरपोर्ट के नजदीक है।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि, शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, टेकऑफ के तुरंत बाद विमान में तकनीकी खराबी आने की आशंका जताई जा रही है। एयरपोर्ट और एयर इंडिया की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और जांच शुरू कर दी गई है।

ANI के मुताबिक, राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं, ताकि परिजन जानकारी प्राप्त कर सकें।

यह हादसा न केवल गुजरात बल्कि पूरे देश के लिए चिंता का विषय है। सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान आना बाकी है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

अमित शाह ने अहमदाबाद के पुलिस कमिश्रनर से बात की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस कमिश्नर से बात की है। उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो केंद्र सरकार हर तरह की मदद देगी।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहीं ये बात

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि आज, 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट AI171 एक हादसे का शिकार हो गई। अभी हम इस घटना से जुड़ी जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं और जैसे ही कुछ साफ़ होगा, हम आगे की जानकारी जल्द साझा करेंगे।

गांधीनगर और वडोदरा से भेजीं जा रहीं एनडीआरएफ की टीम

एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) ने बताया कि विमान हादसे की जगह पर मदद के लिए गांधीनगर से उनकी 90 जवानों वाली तीन टीमें भेजी गई हैं। इसके अलावा वडोदरा से भी तीन और टीमें रवाना की जा रही हैं।

खबर लिखी जा रही है...

संबंधित ख़बरें
 सेक्स की जिद से चिढ़ी दुल्हन! शादी के 15वें दिन कुल्हाड़ी से काट डाला पति को

सेक्स की जिद से चिढ़ी दुल्हन! शादी के 15वें दिन कुल्हाड़ी से काट डाला पति को

क्या है पंजाब का नया जमाबंदी पोर्टल, भगवंत मान ने किया लॉन्च; अब सब कुछ होगा ऑनलाइन

क्या है पंजाब का नया जमाबंदी पोर्टल, भगवंत मान ने किया लॉन्च; अब सब कुछ होगा ऑनलाइन

 Social Media पर Viral 'भाभी' की हत्या,  आतंकी डल्ला ने अश्लील कंटेंट पर धमकी दी थी; इस हाल में मिला शव

Social Media पर Viral 'भाभी' की हत्या, आतंकी डल्ला ने अश्लील कंटेंट पर धमकी दी थी; इस हाल में मिला शव

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home