• Thursday, Apr 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • States

दहेज के लिए मर्डर... फिर गली में गाड़ दी बहू की लाश! फरीदाबाद की खौफनाक वारदात

फरीदाबाद के रोशन नगर में 24 वर्षीय तनु सिंह की हत्या दहेज के लिए की गई और शव को घर के बाहर गली में खोदे गए 10 फीट गहरे गड्ढे में दफनाया गया. दो महीने तक उसके लापता होने का दावा कर पुलिस को गुमराह किया गया जब तक अपराध का पर्दाफाश नहीं हुआ.

  • Sagar | 21 Jun 2025 05:50 PM
दहेज के लिए मर्डर... फिर गली में गाड़ दी बहू की लाश! फरीदाबाद की खौफनाक वारदात

फरीदाबाद के रोशन नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे शहर को हिला दिया. 24 वर्षीय तनु सिंह की हत्या के आरोप में उसके ससुराल वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. परिवार वालों ने दो महीने पहले तनु की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन सच्चाई कुछ और ही निकली.

पुलिस जांच में सामने आया कि तनु को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और इसी वजह से अप्रैल महीने में उसकी हत्या कर दी गई. उसे घर के बाहर खुदवाए गए 10 फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया गया। मामले की परतें खुलने पर यह क्राइम फिल्म 'दृश्यम' जैसी प्लानिंग का प्रतीक बन गया.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मौत की तारीख, गड्ढे की चालबाज़ी

पुलिस के अनुसार, तनु की शादी दो साल पहले अरुण सिंह से हुई थी। तभी से वह दहेज को लेकर उत्पीड़न झेल रही थी. 21 अप्रैल की रात को उसकी हत्या कर दी गई और 23 अप्रैल को उसके ससुराल वालों ने घर के बाहर 10 फीट गहरा गड्ढा खुदवाया. पड़ोसियों को बताया गया कि यह नाली निर्माण के लिए है. बाद में प्लास्टिक की शीट से ढक दिया गया.

गुमशुदगी का ड्रामा और साजिश की परतें

25 अप्रैल को तनु के ससुर भूप सिंह ने पल्‍ला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने तनु को मानसिक रूप से अस्थिर बताकर मामले को मामूली दिखाने की कोशिश की. लेकिन पुलिस को परिवार के बयान में विरोधाभास नजर आए और गहराई से जांच शुरू की गई. कड़ाई से पूछताछ करने पर भूप सिंह ने 21 अप्रैल की रात तनु की हत्या कर शव को गड्ढे में दफनाने की बात कबूल की. पुलिस ने वहीं से तनु का शव बरामद किया, जिसकी पहचान उसके कपड़ों से हुई।

FIR दर्ज, दो गिरफ्तार, दो फरार

पुलिस ने भूप सिंह, उसकी पत्नी सोनिया, बेटे अरुण और बेटी काजल के खिलाफ हत्या और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है. भूप सिंह और अरुण को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सोनिया और काजल फरार हैं. ACP राजेश कुमार लोचन ने कहा, "मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। हत्या का कारण दहेज से जुड़ा प्रतीत होता है, जांच जारी है.

संबंधित ख़बरें
शुभमन गिल ने कप्तानी डेब्यू में मचाया धमाल, लेकिन एक गलती पड़ सकती है भारी

शुभमन गिल ने कप्तानी डेब्यू में मचाया धमाल, लेकिन एक गलती पड़ सकती है भारी

योग सिर्फ व्यायाम नहीं, एक सम्पूर्ण जीवन शैली है : सीएम रेखा गुप्ता

योग सिर्फ व्यायाम नहीं, एक सम्पूर्ण जीवन शैली है : सीएम रेखा गुप्ता

एयर इंडिया में सुरक्षा में चूक: DGCA ने 3 अधिकारियों को हटाने के दिए आदेश

एयर इंडिया में सुरक्षा में चूक: DGCA ने 3 अधिकारियों को हटाने के दिए आदेश

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home