• Sunday, Apr 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Sports

शुभमन गिल ने कप्तानी डेब्यू में मचाया धमाल, लेकिन एक गलती पड़ सकती है भारी

शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में अपने कप्तानी डेब्यू में शानदार शतक तो जड़ दिये, लेकिन उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के ड्रेस कोड का उल्लंघन करते हुए काले मोजे पहन लिए, जो ICC नियमों के खिलाफ है।

  • Saurabh | 21 Jun 2025 01:37 PM
शुभमन गिल ने कप्तानी डेब्यू में मचाया धमाल, लेकिन एक गलती पड़ सकती है भारी

शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में अपने पहले टेस्ट मैच में बतौर कप्तान शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। शुभमन गिल 127 रन और उप-कप्तान ऋषभ पंत 65 रन बनाकर नॉटआउट थे। भारतीय टीम ने पहली पारी में सिर्फ 3 विकेट खोकर 359 रन बना लिए थे। इसके साथ ही गिल कप्तानी डेब्यू में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

लेकिन इस कमाल की पारी के साथ-साथ शुभमन गिल से एक बड़ी गलती भी हो गई, जिसकी वजह से ICC उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

क्या गलती की शुभमन गिल ने?

गिल ने काले मोजे पहनकर मैदान में एंट्री ली, जो कि टेस्ट क्रिकेट के ड्रेस कोड के खिलाफ है। यह नियम कहता है कि टेस्ट क्रिकेट में खिलाड़ी केवल सफेद, क्रीम या हल्के ग्रे रंग के मोजे पहन सकते हैं। काले मोजे पहनना ड्रेस कोड का उल्लंघन माना जाता है।

इस गलती को सबसे पहले स्काई स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर उठाया। उन्होंने मजाकिया लहजे में लिखा, “आप में से कितनों को काले मोजे पहनने पर जुर्माना लगा है?” इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

ICC के नियम क्या कहते हैं?

ICC के अनुसार, टेस्ट क्रिकेट में खिलाड़ी का ड्रेस पूरी तरह से हल्के रंग का होना चाहिए – इसमें मोजे भी शामिल हैं। साल 2023 में इस नियम को और सख्त किया गया, ताकि मैच में किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचा जा सके।

गिल को क्या सजा मिल सकती है?

अब तक टेस्ट क्रिकेट में किसी खिलाड़ी को काले मोजे पहनने पर सीधी सजा या जुर्माना नहीं मिला है, लेकिन मैच रेफरी या अंपायर खिलाड़ी को मोजे बदलने के लिए कह सकते हैं। ऐसे में ICC इस मामले में गिल को सिर्फ चेतावनी दे सकता है, या उन्हें अगली बार ध्यान रखने का मौका मिल सकता है।

बता दें कि गिल की बल्लेबाजी तारीफ के काबिल रही, लेकिन ड्रेस कोड की यह छोटी सी गलती उनके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। अब देखना होगा कि ICC इस पर क्या कदम उठाता है।

संबंधित ख़बरें
पंजाब सरकार ने पेंशनधारकों के लिए दी राहत, 34.40 लाख लोगों को मिला लाभ

पंजाब सरकार ने पेंशनधारकों के लिए दी राहत, 34.40 लाख लोगों को मिला लाभ

पंजाब सरकार ने भूजल संरक्षण के लिए 14 सूत्रीय कार्ययोजना को दी मंजूरी

पंजाब सरकार ने भूजल संरक्षण के लिए 14 सूत्रीय कार्ययोजना को दी मंजूरी

पंजाब में 6 दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट, जल्द दस्तक देगा मानसून

पंजाब में 6 दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट, जल्द दस्तक देगा मानसून

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home