• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Delhi

Green Crackers: अब दिल्ली में चला सकेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति

सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली से पहले दिल्ली-NCR के लोगों को बड़ी राहत देते हुए ग्रीन पटाखे (Green Crackers) जलाने की अनुमति दे दी है।

  • Saurabh | 15 Oct 2025 11:14 AM
Green Crackers: अब दिल्ली में चला सकेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति

Green Crackers: दिवाली से पहले दिल्ली-NCR के लोगों को सुप्रीम कोर्ट की ओर से बड़ी राहत मिली है। चीफ जस्टिस बी. आर. गवई और जस्टिस विनोद चंद्रन की बेंच ने फैसला सुनाते हुए कहा कि अब दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखे (Green Crackers) जलाने की अनुमति होगी। यानी लोग अब प्रदूषण को कम करने वाले ये विशेष पटाखे दिवाली पर छोड़ सकेंगे। कोर्ट ने माना कि पूरी तरह से पटाखों पर प्रतिबंध लगाना न तो व्यावहारिक है और न ही आदर्श समाधान।

पहली सुनवाई में दिए थे संकेत

10 अक्टूबर को हुई पिछली सुनवाई में ही सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों पर छूट देने के संकेत दे दिए थे। कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों से यह पूछा था कि क्या पिछली बार पटाखा बैन के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में कोई खास सुधार देखा गया था। इसके बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

तस्करी वाले पटाखों पर सख्त चेतावनी

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस गवई ने कहा कि दिल्ली में अब भी तस्करी के जरिए पारंपरिक पटाखे लाए जाते हैं, जो ग्रीन पटाखों से ज्यादा नुकसानदेह हैं। कोर्ट ने साफ कहा कि NCR के बाहर से किसी भी प्रकार के पटाखे लाने की अनुमति नहीं होगी। अगर कोई दुकानदार नकली ग्रीन पटाखे बेचते हुए पकड़ा गया, तो उसका लाइसेंस तुरंत रद्द कर दिया जाएगा।

ऑनलाइन बिक्री पर भी रोक

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ग्रीन पटाखों की ऑनलाइन बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। कोई भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Amazon या Flipkart इनकी बिक्री नहीं कर सकेंगे। केवल अधिकृत दुकानदार ही तय नियमों के अनुसार पटाखे बेच सकेंगे।

CJI गवई ने क्या कहा?

CJI ने कहा, “हमने सॉलिसिटर जनरल और विशेषज्ञों के सुझावों पर विचार किया है। पारंपरिक पटाखों की तस्करी से प्रदूषण बढ़ता है, इसलिए संतुलित दृष्टिकोण जरूरी है।” उन्होंने बताया कि हरियाणा के 22 जिलों में से 14 NCR में आते हैं और ग्रीन पटाखों के आने के बाद पिछले छह वर्षों में प्रदूषण में कमी आई है। कोर्ट ने NERE (नेशनल एनवायरनमेंट रिसर्च एजेंसी) के प्रयासों की भी सराहना की।

संबंधित ख़बरें
Premanand Ji Maharaj

प्रेमानंद महाराज की तबीयत में सुधार! धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से हुई खास मुलाकात, जानें सनातन एकता यात्रा का पूरा प्लान

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal : मेष से मीन तक जानें आज का भाग्यफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रखना होगा सावधान!

Arrested

तरनतारन पुलिस को बड़ी सफलता, गैंगस्टर सतनाम सिंह सत्ता के 2 शूटर गिरफ्तार

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home