• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Delhi

दिल्ली में नई शराब नीति आने वाली; गली-मोहल्लों से हटेंगी दुकानें, कीमतों में भी होगा बदलाव

दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार नई एक्साइज पॉलिसी लागू करने की तैयारी में है। इस नई नीति के तहत शराब की दुकानें अब गली-मोहल्लों, स्कूलों और मंदिरों के पास नहीं होंगी, बल्कि उन्हें शॉपिंग कॉम्पलेक्स और मॉल्स में शिफ्ट किया जाएगा।

  • Saurabh | 01 Nov 2025 10:31 PM
दिल्ली में नई शराब नीति आने वाली; गली-मोहल्लों से हटेंगी दुकानें, कीमतों में भी होगा बदलाव

दिल्ली में शराब की बिक्री व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। जल्द ही नई एक्साइज पॉलिसी लागू की जा सकती है, जिसमें शराब की दुकानों की लोकेशन से लेकर कीमतों तक कई बदलाव शामिल होंगे।

गली-मोहल्लों से हटेंगी शराब की दुकानें

नई नीति के तहत शराब की दुकानों को अब आवासीय इलाकों, स्कूलों और धार्मिक स्थलों से दूर किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, इन दुकानों को गली-मोहल्लों से हटाकर शॉपिंग कॉम्पलेक्स और मॉल्स में स्थानांतरित किया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को असुविधा न हो। सरकार चाहती है कि शराब बिक्री नियंत्रित और व्यवस्थित ढंग से हो, जिससे सामाजिक माहौल पर नकारात्मक असर न पड़े।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सिर्फ सरकारी ठेकों में होगी बिक्री

नई नीति के अनुसार, शराब की बिक्री केवल सरकारी निगमों के माध्यम से की जाएगी।

अब कोई निजी कंपनी रिटेल बिक्री नहीं कर सकेगी।

दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन,

दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्टेशन डिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन,

दिल्ली स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन,

दिल्ली कंज्यूमर्स कोऑपरेटिव होलसेल सेल इन संस्थाओं को ही शराब की बिक्री का अधिकार मिलेगा।

कीमतों और प्रॉफिट मार्जिन में बदलाव

रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार शराब की कीमतों में भी कुछ संशोधन कर सकती है। नई नीति के तहत प्रति बोतल 50 रुपये (Indian Made Foreign Liquor) और 100 रुपये (Imported Brands) तक प्रॉफिट मार्जिन की नई व्यवस्था बनाई जा सकती है। अधिकारियों का कहना है कि इस बदलाव से दुकानदारों को अच्छी गुणवत्ता की शराब बेचने की प्रेरणा मिलेगी और कम गुणवत्ता वाले ब्रैंड्स पर निर्भरता घटेगी।

कब बनेगी नई नीति?

सूत्रों के अनुसार, हाई लेवल कमिटी ने नई शराब नीति का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। अब इसे कैबिनेट की मंजूरी के बाद लागू किया जाएगा। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा की अध्यक्षता में बैठक होनी थी, लेकिन फिलहाल उसे स्थगित कर दिया गया है।

पुरानी नीति से जुड़ा विवाद

इससे पहले 2021-22 में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने शराब नीति में निजी कंपनियों को रिटेल बिक्री की जिम्मेदारी दी थी। उस नीति पर बाद में घोटाले के आरोप लगे, जिसके चलते कई बड़े नेताओं, जिनमें अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के नाम भी आए, को कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उस समय से ही दिल्ली में शराब नीति को लेकर राजनीति गर्म रही है।

संबंधित ख़बरें
bhagwant Mann

भगवंत मान ने ‘शीश महल’ विवाद पर दी सफाई – बोले, यह सरकारी आवास है, कोई निजी महल नहीं

jaybhanushali

जय भानुशाली से अलगाव की खबरों के बीच माही विज का रिएक्शन, एलिमनी पर रखी बेबाक राय

CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में बड़ा अपडेट, अब सेशन कोर्ट में होगी सुनवाई, चार्जशीट दाखिल

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home