राजधानी दिल्ली में ट्रांसफर और पोस्टिंग का सिलसिला जारी है। इस बार दिल्ली पुलिस में 38 आईपीएस और DANICS अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश 28 मई को जारी हुआ, जिसमें कई जिलों के डीसीपी बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को पहली बार पोस्टिंग मिली है।
अमित गोयल, जो अब तक डीसीपी रोहिणी थे, अब उन्हें दक्षिण-पश्चिम जिला भेजा गया है।
हेमंत तिवारी को आईएफएसओ (नेशनल साइबर फॉरेंसिक लैब) से हटाकर दक्षिण-पूर्व जिला दिया गया है।
रवि कुमार सिंह को दक्षिण-पूर्व से डीसीपी EOW (इकोनॉमिक ऑफेंस विंग) बनाया गया है।
राजीव रंजन को डीसीपी वेलफेयर से हटाकर डीसीपी रोहिणी नियुक्त किया गया है।
वी हरेश्वर स्वामी को 5वीं बटालियन (DAP) से आउटर नॉर्थ जिला भेजा गया है।
कुशल पाल सिंह को ट्रैफिक से मेट्रो डीसीपी बनाया गया है।
नई पोस्टिंग पाने वाले अधिकारी: सौरभ चंद्रा: ट्रैफिक से हटाकर अतिरिक्त डीसीपी द्वारका
हुक्मा राम साईं: अतिरिक्त डीसीपी नई दिल्ली
अनंत मित्तल – उत्तरी जिला
रोहित राजबीर सिंह – द्वारका
संदीप गुप्ता – रोहिणी
अभिमन्यु पोस्वाल – दक्षिण-पश्चिम
नारा चैतन्य – आउटर
सुमित कुमार झा – दक्षिण जिला
महेश कुमार – डीसीपी, 5वीं बटालियन DAP
विनीत कुमार – P&L से IFSO
अंजिथा चेप्याला – नॉर्थ से डीसीपी SPUWAC
शैलजा सुकांत – सिक्योरिटी से वेस्ट जिला
लक्ष्मी कानवत – वेस्ट से सिक्योरिटी शाखा
सुभोद कुमार गोस्वामी – 8वीं बटालियन से ट्रैफिक
दीपक यादव – आउटर से P&L
निशांत गुप्ता – द्वारका से ट्रैफिक
आलाप पटेल – DPHCL से स्पेशल सेल
मयंक बंसल – दक्षिण-पश्चिम CDCP से कम्युनिकेशन और वेलफेयर
गौरव गुप्ता – सिक्योरिटी से नॉर्थ-ईस्ट
मानवसी जैन – नॉर्थ-ईस्ट से सिक्योरिटी
सुमा मड्डा – डीसीपी नॉर्थ का अतिरिक्त प्रभार
यह तबादला सूची दिल्ली पुलिस में नई ऊर्जा और प्रबंधन सुधार के उद्देश्य से की गई है। कई अधिकारियों को नई ज़िम्मेदारियाँ मिली हैं, जिससे प्रशासनिक ढांचे में बदलाव की उम्मीद है।
Copyright © 2025 The Samachaar
