• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Uttar Pradesh

क्या गर्भाशय क जगह लीवर में पल सकता है बच्चा? UP के बुलंदशहर में आया हैरान कर देने मामला, MRI रिपोर्ट से खुला राज

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में डॉक्टर उस वक्त हैरान रह गए जब एक 30 वर्षीय महिला की MRI रिपोर्ट में जो सामने आया, वह चिकित्सा जगत के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं था.

  • Golu Dwivedi | 30 Jul 2025 02:00 PM
क्या गर्भाशय क जगह लीवर में पल सकता है बच्चा? UP के बुलंदशहर में आया हैरान कर देने मामला, MRI रिपोर्ट से खुला राज

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में डॉक्टर उस वक्त हैरान रह गए जब एक 30 वर्षीय महिला की MRI रिपोर्ट में जो सामने आया, वह चिकित्सा जगत के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं था. महिला गर्भवती तो थी, लेकिन भ्रूण गर्भाशय में नहीं, बल्कि उसके लीवर में विकसित हो रहा था.

यह मामला 'इन्ट्राहैपेटिक एक्टोपिक प्रेग्नेंसी' (Intrahepatic Ectopic Pregnancy) का है, जो दुनिया के सबसे दुर्लभ मामलों में गिना जाता है. अब तक विश्वभर में ऐसे केवल आठ ही केस सामने आए हैं, और माना जा रहा है कि भारत में यह पहला ऐसा केस है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

क्या है इन्ट्राहैपेटिक एक्टोपिक प्रेग्नेंसी?

एक्टोपिक प्रेग्नेंसी में भ्रूण गर्भाशय के बाहर, आमतौर पर फैलोपियन ट्यूब में विकसित होता है. लेकिन इस केस में भ्रूण सीधे लीवर में जाकर प्रत्यारोपित हो गया। जब यह स्थिति लीवर में हो, तो उसे "इन्ट्राहैपेटिक एक्टोपिक प्रेग्नेंसी" कहा जाता है.

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

महिला को कई हफ्तों से पेट में लगातार दर्द और उल्टियों की शिकायत थी. शुरुआती जांचों से कुछ स्पष्ट नहीं हुआ, इसलिए डॉक्टरों ने MRI स्कैन की सलाह दी. यह स्कैन मेरठ के एक प्राइवेट इमेजिंग सेंटर में डॉ. केके गुप्ता की निगरानी में हुआ.

डॉ. गुप्ता ने बताया, कि 'जब मैंने स्कैन देखा, तो मेरी आंखें खुली की खुली रह गईं. भ्रूण लीवर के दाहिने लोब में था और उसमें स्पष्ट हृदय स्पंदन दिख रहा था. मेरे करियर में ऐसा केस मैंने पहली बार देखा है.

कितना खतरनाक होता है यह मामला?

लीवर मानव शरीर का सबसे अधिक रक्त प्रवाह वाला अंग होता है। ऐसे में यदि भ्रूण वहीं विकसित हो, तो रक्तस्राव और अंग फटने जैसी जानलेवा स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं. यदि समय रहते इसका इलाज न हो, तो यह मां की जान के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है.

गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. ज्योत्सना मेहता के अनुसार, ऐसे मामलों में भ्रूण को ऑपरेशन से निकालने की कोशिश की जाती है लेकिन प्लेसेंटा को वहीं छोड़कर धीरे-धीरे दवा से समाप्त किया जाता है, ताकि अत्यधिक रक्तस्राव न हो.

महिला की वर्तमान स्थिति और आगे की राह

फिलहाल महिला को एक मल्टीडिसिप्लिनरी टीम की निगरानी में रखा गया है जिसमें गायनेकोलॉजिस्ट, हेपेटोबिलियरी सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट और एनेस्थेसियोलॉजिस्ट शामिल हैं. एक जटिल और संवेदनशील सर्जरी की योजना बनाई जा रही है. इस अनोखे और खतरनाक केस ने भारत के चिकित्सा इतिहास में एक नई मिसाल कायम कर दी है.

संबंधित ख़बरें
image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home