• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Delhi

शालीमार बाग को मिली बड़ी सौगात: सीएम रेखा गुप्ता ने स्वास्थ्य, भोजन और सड़कों से जुड़ी कई परियोजनाओं का किया शुभारंभ

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य और जनसुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

  • Saurabh | 17 Jan 2026 11:17 PM
शालीमार बाग को मिली बड़ी सौगात: सीएम रेखा गुप्ता ने स्वास्थ्य, भोजन और सड़कों से जुड़ी कई परियोजनाओं का किया शुभारंभ

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में जनस्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। मुख्यमंत्री ने डब्लूपी ब्लॉक, वी. पी. ब्लॉक (पीतमपुरा) और हैदरपुर में कुल तीन नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से अब शालीमार बाग के निवासियों को घर के नजदीक मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। यहां डॉक्टर की परामर्श सेवा, आवश्यक जांच, दवाइयां, टीकाकरण और प्राथमिक उपचार की सुविधा मिलेगी। इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को बड़ा लाभ होगा।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

5 रुपये में पौष्टिक भोजन, अटल कैंटीन का उद्घाटन

सीएम रेखा गुप्ता ने हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन के पास स्थित नेहरू कैंप में अटल कैंटीन का भी उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि यहां जरूरतमंद लोगों को सिर्फ 5 रुपये में गर्म और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे गरीब और श्रमिक वर्ग को राहत मिलेगी।

मीनाक्षी मंदिर रोड निर्माण कार्य शुरू

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने शालीमार बाग वेस्ट बी.बी. ब्लॉक में मीनाक्षी मंदिर रोड के निर्माण कार्यों की भी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या कम होगी, सड़कें अधिक सुरक्षित बनेंगी और लोगों की आवाजाही आसान होगी।

स्वास्थ्य, पोषण और इंफ्रास्ट्रक्चर पर समान जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, लोगों को सम्मानजनक जीवन देने और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए एक साथ काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक को समय पर बेहतर इलाज, पौष्टिक भोजन और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हों।

जनकल्याणकारी सोच का प्रतिबिंब

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि शालीमार बाग में शुरू की गई ये परियोजनाएं दिल्ली सरकार की जनकल्याणकारी सोच को दर्शाती हैं। इन योजनाओं से स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, सस्ता भोजन और सुरक्षित सड़कों का लाभ मिलेगा, जिससे क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

तय समय में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर, उच्च गुणवत्ता मानकों और पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का सीधा और त्वरित लाभ आम जनता तक पहुंचे और क्षेत्र के विकास को नई गति मिले।

संबंधित ख़बरें
Jee admit Card 2026

JEE Main 2026 जनवरी सेशन का एडमिट कार्ड जारी, 21 जनवरी से परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड

Nisha Varma

मिलिए कौन हैं डॉ. निशा वर्मा से...जिसने भरे मंच पर पूछा गया क्या पुरुष गर्भवती हो सकते हैं? जवाब में क्या

Delhi government

दिल्ली में खाद्य सुरक्षा का दायरा बढ़ा: 1.20 लाख सालाना आय तक वालों को मिलेगा राशन कार्ड, सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home