• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Delhi

Delhi News: हमले के बाद बोलीं सीएम रेखा गुप्ता- सेवा का संकल्प और मजबूत हुआ

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसभा के दौरान हुए हमले के बाद उनका पहला बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि यह घटना उनके हौसले को कमजोर नहीं कर सकती, बल्कि जनता की सेवा का संकल्प और मजबूत हुआ है।

  • Saurabh | 20 Aug 2025 07:13 PM
Delhi News: हमले के बाद बोलीं सीएम रेखा गुप्ता- सेवा का संकल्प और मजबूत हुआ

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को एक जनसभा के दौरान हमला हुआ। घटना सिविल लाइंस स्थित उनके कैंप कार्यालय में ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान हुई। हमले में मुख्यमंत्री को हल्की चोट आई, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि ऐसे कायरतापूर्ण प्रयास उनकी हिम्मत और जनता की सेवा का संकल्प कभी कमजोर नहीं कर सकते।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि एक व्यक्ति अचानक आगे आया और मुख्यमंत्री का हाथ पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान धक्का-मुक्की में उनका सिर पास की मेज से टकरा गया। इसके बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा टीम ने हमलावर को काबू में किया।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश जारी किया। उन्होंने लिखा कि वह अब ठीक महसूस कर रही हैं और जनसुनवाई का कार्यक्रम पहले की तरह चलता रहेगा। उन्होंने कहा, “ऐसे हमले मेरे संकल्प को नहीं तोड़ सकते। मैं और अधिक ऊर्जा और समर्पण के साथ जनता के बीच काम करूंगी। जनसुनवाई और जनता की समस्याओं को हल करने का प्रयास जारी रहेगा। आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।”

उन्होंने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों से अपील की कि वे उन्हें देखने के लिए परेशान न हों। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द वे फिर से सामान्य रूप से जनता के बीच सक्रिय दिखाई देंगी।

पुलिस ने इस मामले में गुजरात के राजकोट निवासी 41 वर्षीय आरोपी सकरिया राजेशभाई खिमजीभाई को गिरफ्तार किया है। उससे आईबी और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मिलकर पूछताछ कर रही है।

दिल्ली पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और सिविल लाइंस थाने में हत्या के प्रयास के मामले के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राजा बंथिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज हुआ है।

संबंधित ख़बरें
Abbas Ansari

Abbas Ansari Case: इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश बना सियासत में चर्चा का विषय, जानें पूरा मामला

Amit Shah

लोकसभा में हंगामा… विपक्ष ने फाड़ी बिल की कॉपी, अमित शाह के चारों ओर बना सुरक्षा घेरा!

Online Gaming Bill

ऑनलाइन गेमिंग बिल… करोड़ों की इंडस्ट्री पर सरकार का वार, दांव पर लाखों नौकरियां!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home