• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Delhi

Delhi Blast News: लाल किले के हादसे से अब तक का डरावना सच, 12 की मौत, हाई अलर्ट और जांच जारी

दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक कार में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें अब तक 12 लोगों की मौत और 25 लोग घायल हुए हैं।

  • Saurabh | 11 Nov 2025 12:15 PM
Delhi Blast News: लाल किले के हादसे से अब तक का डरावना सच, 12 की मौत, हाई अलर्ट और जांच जारी

Delhi Blast News: सोमवार शाम दिल्ली का दिल दहल गया जब लाल किले मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। स्थानीय दुकानों के शीशे टूट गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।

घटना के बाद दिल्ली पुलिस और अग्निशमन विभाग ने तुरंत कार्रवाई की। लगभग 15 दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। बड़े पैमाने पर पुलिस बल भी मौके पर मौजूद हैं और पूरे इलाके को सील कर दिया गया। आम नागरिकों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मृतक और घायल

अब तक इस धमाके में 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, 25 लोग घायल हुए हैं जिन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में भारी भीड़ होने की वजह से इस हादसे ने आम लोगों में डर और दहशत पैदा कर दी।

हाई अलर्ट बाकी राज्यों में

इस धमाके के बाद दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मुंबई में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी के सभी ऐतिहासिक स्थलों और बड़े बाजारों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

संदिग्ध गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद में जांच के दौरान 360 किलोग्राम संभावित अमोनियम नाइट्रेट, असॉल्ट राइफल और अन्य गोला-बारूद बरामद किया। इस जांच में डॉक्टर मुजम्मिल को गिरफ्तार किया गया। उनकी मां नसीमा ने बताया कि उन्हें बेटे की वर्तमान स्थिति के बारे में पुलिस से ही जानकारी मिली है और वे चाहते हैं कि उनके दोनों बेटे को रिहा किया जाए।

मृतक के बारे में जानकारी

मेरठ के रहने वाले मोहसिन की भी इस धमाके में मौत हुई। वह दिल्ली में ई-रिक्शा चलाता था। मोहसिन के घर पहुंचते ही पूरे मोहल्ले में शोक की लहर फैल गई।

हाई लेवल बैठक

घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हाई लेवल बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गृह सचिव, IB डायरेक्टर, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और NIA के प्रमुख मौजूद थे। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए। बैठक में धमाके की जांच और जुड़े तारों के बारे में अपडेट लिया गया।

संबंधित ख़बरें
Red Fort Blast

दिल्ली का दिल दहल उठा: लाल किले के पास धमाका, ब्लास्ट में अबतक 8 की मौत, 20 घायल

Dharmendra

Dharmendra की मौत की अफवाह पर भड़कीं हेमा मालिनी, बेटी ईशा ने दी असली जानकारी

Billing System In Punjab

पंजाब में बिलिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव: OCR तकनीक से मीटर रीडिंग अब होगी बिल्कुल सही और पारदर्शी

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home