• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Delhi

टी20 का नया राजा! अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, भगवंत मान बोले- ये पंजाब की ताकत है

भारतीय क्रिकेट का एक और सितारा चमकने लगा है. अमृतसर के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने ICC की ताज़ा टी20 बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है.

  • Golu Dwivedi | 31 Jul 2025 01:36 PM
टी20 का नया राजा! अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, भगवंत मान बोले- ये पंजाब की ताकत है

भारतीय क्रिकेट का एक और सितारा चमकने लगा है. अमृतसर के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने ICC की ताज़ा टी20 बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है. उन्होंने 829 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड को पछाड़ते हुए यह ऐतिहासिक मुकाम छुआ है. अभिषेक की इस उपलब्धि पर पूरे देश में जश्न का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं.

इस कामयाबी पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अपनी खुशी जाहिर की और इसे पूरे राज्य और देश के लिए गर्व का क्षण बताया. सीएम ने सोशल मीडिया पर विशेष संदेश जारी कर अभिषेक को बधाई दी और अन्य युवा क्रिकेटरों को भी शुभकामनाएं दीं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

ICC रैंकिंग में अभिषेक शर्मा का डंका

टी20 प्रारूप में शानदार प्रदर्शन कर रहे अभिषेक शर्मा ने अपने बल्ले से दुनियाभर के गेंदबाजों को चौंका दिया है. लगातार बेहतरीन पारियों के दम पर उन्होंने ICC द्वारा जारी रैंकिंग में 829 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया है. यह उपलब्धि भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक गौरवपूर्ण अध्याय के रूप में जुड़ गई है.

मुख्यमंत्री भगवंत मान का अभिषेक को सलाम

पंजाब के मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लिखा कि 'पंजाब के लिए यह बेहद गर्व की बात है कि आज हर खेल में प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं. अमृतसर साहिब के अभिषेक शर्मा ने हाल ही में जारी ICC टी20 रैंकिंग में बल्लेबाज़ों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है, जो पंजाब के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है.

तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव को भी बधाई

सीएम मान ने भारतीय टीम के दो अन्य खिलाड़ियों- तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी ICC की ताज़ा रैंकिंग में स्थान बनाने पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट में युवाओं की यह सफलता आने वाले उज्ज्वल भविष्य का संकेत है.

युवाओं को मिली नई प्रेरणा

अभिषेक शर्मा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने पंजाब सहित पूरे देश के युवाओं को नई प्रेरणा दी है. मुख्यमंत्री मान ने हमेशा से ही खेलों के प्रति रुचि और राज्य के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की बात कही है.

संबंधित ख़बरें
kiara advani

बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह गिर चुकी हैं कियारा आडवाणी की ये फिल्में, तीसरी देख लोगों ने पकड़ लिया माथा

chaath puja

क्या आप जानते हैं 2025 में छठ पूजा किस तारीख को है? पूरी जानकारी यहां पढ़ें

arvind kejriwalweith mann

ऊधम सिंह की शहादत पर विकास की सौगात! भगवंत मान-केजरीवाल की सुनाम में बड़ी घोषणाएं

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home