• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Bihar

मोदी-शाह की मास्टरस्ट्रोक राजनीति! बिहार कैबिनेट पर BJP का सबसे बड़ा कब्जा—14 मंत्री क्यों बना गेमचेंजर?

Bihar Cabinet Expansion 2025: बिहार में नीतीश कुमार की नई सरकार में BJP ने 14 मंत्रियों के साथ सबसे बड़ा दबदबा बनाया है. दो डिप्टी सीएम और स्पीकर की कुर्सी भी BJP के खाते में जाने की चर्चा.

  • Samachaar Desk | 20 Nov 2025 01:25 PM
मोदी-शाह की मास्टरस्ट्रोक राजनीति! बिहार कैबिनेट पर BJP का सबसे बड़ा कब्जा—14 मंत्री क्यों बना गेमचेंजर?

बिहार में नई सरकार का गठन होते ही राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा भाजपा की बढ़ी हुई ताकत की हो रही है. नीतीश कुमार ने भले ही 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली हो, लेकिन इस बार सत्ता का असली संतुलन भाजपा के पाले में दिखाई दे रहा है. अब तक छोटी पार्टनर की भूमिका निभाने वाली भाजपा इस बार मुख्यमंत्री के बाद सबसे मजबूत चेहरा बनकर उभरी है.

भाजपा के खाते में सबसे ज्यादा 14 मंत्री

नए मंत्रिमंडल में भाजपा ने रिकॉर्ड 14 मंत्री बनवाने में सफलता पाई है, जबकि नीतीश कुमार की जेडीयू को सिर्फ 8 मंत्री पद मिले. यह अपने आप में इस बात का संकेत है कि गठबंधन सरकार में अब भाजपा की पकड़ पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो गई है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

इतना ही नहीं, विधानसभा स्पीकर पद भी भाजपा के हिस्से में जाने की चर्चा है. वहीं दो डिप्टी सीएम बने रहना भाजपा के लिए एक बड़ी रणनीतिक जीत मानी जा रही है क्योंकि पहले खबर थी कि नीतीश इसमें सहमत नहीं थे.

कैबिनेट में सामाजिक समीकरण

मंत्री पद बांटते समय भाजपा ने सामाजिक और जातीय संतुलन का खास ध्यान रखा है. लव-कुश समीकरण और अगड़ा वोट बैंक को प्राथमिकता देते हुए दो उपमुख्यमंत्री—

  • सम्राट चौधरी (कुशवाहा)
  • विजय सिन्हा (भूमिहार) की ताजपोशी की गई.

इसके अलावा भाजपा ने प्रमुख अगड़ी जातियों को भी जगह दी है—

  • मंगल पांडेय (ब्राह्मण)
  • नितिन नबीन (कायस्थ)

साथ ही संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, श्रेयसी सिंह, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद जैसे नेताओं को मंत्री बनाकर भाजपा ने अपने सामाजिक गठजोड़ को और विस्तार दिया है.

जेडीयू में ज्यादातर पुराने चेहरे — कुछ नाम बाहर भी हुए

नीतीश कुमार अपनी पार्टी से सिर्फ 8 मंत्रियों को शामिल करा सके. दिलचस्प बात यह है कि पिछले कार्यकाल में उद्योग मंत्री रहे नीतीश मिश्रा को इस बार मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली, जबकि उनके जीत का अंतर 2020 से ज्यादा था. इससे जेडीयू के भीतर भी सवाल उठने लगे हैं.

यादव नेताओं को सीमित रखते हुए भाजपा-जेडीयू का संतुलन

रामकृपाल यादव और बिजेंद्र यादव जैसे वरिष्ठ नेताओं को जगह जरूर मिली है, लेकिन उनकी संख्या सीमित रखी गई. यह संकेत है कि इस कार्यकाल में सरकार जातीय दबदबे से ज्यादा संतुलित प्रतिनिधित्व और सामाजिक विविधता पर जोर देना चाहती है.

मांझी और कुशवाहा ने दिलाई बेटों को कैबिनेट में जगह

गठबंधन सहयोगी दलों में परिवारवाद भी दिखा—

HAM के संतोष सुमन, जीतनराम मांझी के बेटे राष्ट्रीय लोकमोर्चा के दीपक प्रकाश, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दोनों को मंत्री बनाकर छोटे दलों ने भी अपने घर की विरासत आगे बढ़ाई है.

संबंधित ख़बरें
haj

क्या हज या उमराह के दौरान मौत मिलने पर मिलता है जन्नत का वादा? जानें पूरी मान्यता

Oppo Reno 15 Pro

Oppo Reno 15 Pro की कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान! 1TB स्टोरेज और दमदार प्रोसेसर के साथ शुरू हुई बिक्री

Bihar Politics

बिहार में सत्ता का सुपर री-शफल! 10वीं बार CM बनें नीतीश, दो-दो डिप्टी और 26 मंत्रियों की फौज—कौन कितने पावर में?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home