• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

क्या हज या उमराह के दौरान मौत मिलने पर मिलता है जन्नत का वादा? जानें पूरी मान्यता

Death during Hajj and Umrah: सऊदी में हज या उमराह के दौरान मौत होने पर शव वापस नहीं भेजा जाता, बल्कि मक्का या मदीना में दफनाया जाता है. मुस्लिम मान्यताओं में इसे सौभाग्य और जन्नत का दर्जा माना जाता है.

  • Samachaar Desk | 19 Nov 2025 08:54 PM
क्या हज या उमराह के दौरान मौत मिलने पर मिलता है जन्नत का वादा? जानें पूरी मान्यता

Death during Hajj and Umrah: सऊदी अरब में 17 नवंबर को हुई एक गंभीर बस दुर्घटना में 42 भारतीय उमराह यात्रियों की मृत्यु ने हज और उमराह से जुड़े नियमों पर फिर से चर्चा शुरू कर दी है. तीर्थयात्रा के दौरान मौत होने पर क्या होता है, यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है. सऊदी अरब के कानून और इस्लामिक परंपराओं में इस विषय को लेकर स्पष्ट नियम मौजूद हैं.

सऊदी अरब में लागू नियम

सऊदी अरब का नियम है कि अगर किसी तीर्थयात्री की मौत हज या उमराह के दौरान होती है- चाहे प्राकृतिक कारण से हो या किसी दुर्घटना के कारण तो शव को उसके देश वापस नहीं भेजा जाता. उसे वहीं सऊदी अरब में इस्लामिक रीति के अनुसार दफनाया जाता है. मक्का और मदीना के कब्रिस्तानों को मुसलमानों में बहुत पवित्र माना जाता है, इसलिए कई लोगों के लिए यहां दफन होना सम्मान की बात समझा जाता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

नमाज-ए-जनाजा कहां अदा होती है?

यहां भी कुछ तय नियम हैं. अगर मौत मक्का, मिना या मुज़दलफा में होती है, तो नमाज-ए-जनाजा मस्जिद अल-हरम यानी काबा शरीफ में अदा की जाती है. मदीना में मौत होने पर जनाजा मस्जिद-ए-नबवी में पढ़ा जाता है. जेद्दा या अन्य क्षेत्रों में मौत होने पर जनाज़ा वहीं की स्थानीय मस्जिद में पढ़ा जाता है.

कफन और परंपराएं

हज या उमराह पर जाने वाले लोग अपने साथ सफेद कपड़ा लेकर जाते हैं, जिसे कफन भी माना जाता है. अगर यात्रा के दौरान उनका निधन हो जाए, तो इसी कपड़े में उन्हें दफन किया जाता है. मुस्लिम समुदाय में मान्यता है कि मक्का या मदीना की मिट्टी में दफन होना बहुत सौभाग्य की बात है, इसलिए परिवार के लोग भी इसे एक सम्मान मानते हैं.

जन्नत-उल-बकी और अन्य कब्रिस्तान

मदीना का जन्नत-उल-बकी कब्रिस्तान इस्लामिक इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. माना जाता है कि पैगंबर मुहम्मद के कई रिश्तेदार और साथी यहीं दफन हैं. इसी वजह से लोग चाहते हैं कि अगर उनका निधन तीर्थयात्रा के दौरान हो, तो उन्हें इसी पवित्र स्थल पर दफन किया जाए. सऊदी में कई अन्य कब्रिस्तान भी हैं जहां स्थानीय परंपराओं के अनुसार दफन किया जाता है.

इस्लामिक मान्यता के अनुसार हज या उमराह के दौरान मौत होना कोई साधारण घटना नहीं मानी जाती. कई हदीसों में बताया गया है कि ऐसा व्यक्ति शहीद का दर्जा पाता है और उसके लिए जन्नत का वादा बताया गया है. इस्लामिक विद्वानों के अनुसार, अल्लाह के घर की यात्रा के दौरान दुनिया से रुख़्सत होना एक तरह की आध्यात्मिक नेमत मानी जाती है. मुसलमान समुदाय इसे मौत नहीं, बल्कि “जन्नत का बुलावा” मानता है.

संबंधित ख़बरें
besan drink

Winter Drink: बेसन और दूध से बनी ये ड्रिंक देगी आपको गर्माहट, आप भी ट्राई करें

Nitish Kumar Oath Ceremony

Nitish Kumar Oath Ceremony: नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे: जानें पूरी शपथ प्रक्रिया!

vaaransi

राजामौली की 1300 करोड़ की फिल्म ‘वाराणसी’ पर संकट! क्या सिर्फ एक स्पेलिंग बिगाड़ देगी सारी प्लानिंग?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home