• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में सियासी हमला, “INDIA गठबंधन के तीन बंदर — पप्पू, टप्पू और अप्पू”

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले दरभंगा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस, आरजेडी और सपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने INDIA गठबंधन को ‘पप्पू, टप्पू और अप्पू’ कहा और राहुल गांधी पर देश विरोधी बयान देने का आरोप लगाया.

  • Samachaar Desk | 03 Nov 2025 01:07 PM
Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में सियासी हमला, “INDIA गठबंधन के तीन बंदर — पप्पू, टप्पू और अप्पू”

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान में उतरते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दरभंगा में जमकर सियासी वार किए. केवटी विधानसभा में आयोजित जनसभा में उन्होंने कांग्रेस, आरजेडी और समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला बोला. योगी के बयानों ने बिहार की राजनीति में नई हलचल मचा दी है.

“तीन बंदर — पप्पू, टप्पू और अप्पू”

सीएम योगी ने विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ को निशाने पर लेते हुए कहा, “इस गठबंधन में तीन बंदर आ गए हैं — पप्पू, टप्पू और अप्पू. पप्पू सच बोल नहीं सकता, टप्पू सच देख नहीं सकता, और अप्पू सच सुन नहीं सकता.” उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह विदेश जाकर देश के खिलाफ बयान देते हैं. योगी ने आरोप लगाया कि “RJD के शासन में बिहार में नरसंहार और अराजकता का बोलबाला था, जबकि अब मिथिला में सब चंगा है.”

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

“एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे”

दरभंगा की रैली में उन्होंने जनता से एनडीए के उम्मीदवार मुरारी मोहन झा को जिताने की अपील की. उन्होंने कहा, “बंटेगे नहीं तो कटेंगे नहीं, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे.” योगी ने कहा कि एनडीए की जीत बिहार के विकास की जीत होगी और बिहार को एक बार फिर नीतिश कुमार के नेतृत्व में आगे बढ़ाना जरूरी है.

“76 से ज्यादा नरसंहार हुए थे RJD के शासन में”

मुख्यमंत्री योगी ने आरजेडी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में “76 से अधिक नरसंहार” हुए थे. उन्होंने कहा कि उस दौर में अपहरण उद्योग बन चुका था और हर जगह अराजकता फैली थी. योगी बोले, “आज बिहार में दंगा नहीं होता, अब मिथिला में सब शांति है. जो लोग कभी बंदूक और कट्टा लेकर व्यवस्था बिगाड़ते थे, वही अब विकास की बात करने लगे हैं.”

“RJD, कांग्रेस और SP – रामद्रोही पार्टियां”

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आरजेडी, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी हिन्दू और रामभक्तों के विरोधी हैं. उन्होंने समाजवादी पार्टी पर अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चलवाने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस ने कश्मीर को विवादित बनाया. उन्होंने कहा, “कश्मीर से हिन्दूओं को भगाने का पाप कांग्रेस ने किया था, जबकि पीएम मोदी और अमित शाह ने कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त कराया है.”

योगी ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया है और अब कोई अपराधी या दंगाई पनप नहीं सकता.

टैग्स:
  • Bihar Election 2025
संबंधित ख़बरें
Baikunth Chaturdashi 2025

बैकुंठ चतुर्दशी 2025: हरि-हर के मिलन का पावन पर्व, जानें तिथि, पूजा विधि और महत्व

tech

Tech Layoffs 2025 : AI के दौर में नौकरी का संकट, 1 लाख से ज्यादा लोगों की छंटनी

3 November Ka Rashifal

3 November Ka Rashifal: करियर, धन, प्रेम और सेहत पर किसका सितारा चमकेगा, किसे रहना होगा सावधान?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home