इन दिनों पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के दूसरे मुकाबले में एक ऐसा अजीबो-गरीब रन आउट देखने को मिला, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है। पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान अली आगा एक बड़ी गलतफहमी के कारण रन आउट हो गए।
13 मार्च को खेले गए दूसरे वनडे मैच में यह घटना पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर में हुई। उस समय क्रीज पर मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा बल्लेबाजी कर रहे थे। रिजवान ने गेंद को हल्के हाथों से गेंदबाज मेहदी हसन मिराज की ओर खेला। गेंद नॉन-स्ट्राइकर एंड के पास ही रुक गई। सलमान आगा को लगा कि गेंद अब खेल से बाहर हो चुकी है और उन्होंने क्रीज से बाहर निकलकर गेंद उठाने की कोशिश की। हालांकि गेंद उनके हाथ में आई ही नहीं, लेकिन मिराज पूरी तरह सतर्क थे।
Crucial moment! Mehidy Hasan Miraz removes Salman Agha with a brilliant run-out. ⚡????#BCB #Cricket #Bangladesh #Pakistan #ODI pic.twitter.com/N0inKkZVwz
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) March 13, 2026
उन्होंने तुरंत गेंद उठाकर स्टंप्स पर मार दी और अपील कर दी। अंपायर ने नियमों के अनुसार सलमान आगा को आउट दे दिया। इस तरह वह 62 गेंदों में 64 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। यह पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इस अनोखे रन आउट पर लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसी बीच रावलपिंडी पुलिस ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इस घटना को लेकर जागरूकता का संदेश दिया। पुलिस ने सलमान आगा के रन आउट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि चाहे सड़क हो या खेल का मैदान, सुरक्षा की शुरुआत अपनी जिम्मेदारी से होती है। लोगों को सतर्क रहने और समझदारी से फैसले लेने की सलाह भी दी गई।यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इसे काफी दिलचस्प अंदाज में लिया।
Whether on the road or on the playing field, safety begins with personal responsibility.
— City Traffic Police, Rawalpindi (@ctprwp) March 13, 2026
Trust yourself, stay alert, and make wise decisions to keep yourself and others safe.#SafePunjab #trafficawareness #RoadSafety #StayAlert pic.twitter.com/m3gGu1qFWh
इस बीच पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चल रही वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ विकेट से जीत हासिल की थी।
Copyright © 2026 The Samachaar
