Virat Kohli new tattoo: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के आगमन से पहले क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी चर्चा मैदान पर प्रदर्शन के बजाय उनके नए टैटू की वजह से हो रही है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान ने अपनी बाईं बांह पर एक नया फुल-स्लीव टैटू बनवाया है, जिसमें कमल और चमेली के फूल शामिल हैं। सोशल मीडिया पर यह टैटू तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
विराट कोहली का यह नया टैटू केवल सजावट नहीं है, बल्कि उनके जीवन और करियर की यात्रा का प्रतीक है। इसे बनाने वाले आर्टिस्ट ने बताया कि यह टैटू एक बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसे धीरे-धीरे पूरा किया जा रहा है। कोहली क्रिकेट की व्यस्तताओं के बीच समय निकालकर इसे अपडेट कर रहे हैं। हर डिज़ाइन का मतलब व्यक्तिगत अनुभव और उनके जीवन के महत्वपूर्ण चरणों से जुड़ा हुआ है।
आर्टिस्ट के अनुसार, टैटू के कुछ हिस्सों को रिफाइन और रिस्टोर किया गया है, जबकि कुछ हिस्सों को जोड़कर पूरा किया गया है। यह टैटू उनके जीवन में आए बदलावों, उपलब्धियों और आने वाले भविष्य की दिशा को भी दर्शाता है। यह न केवल उनकी पेशेवर यात्रा, बल्कि व्यक्तिगत संघर्ष और सफलता की कहानी को भी बयान करता है।
View this post on Instagram
A post shared by Aliens Tattoo (@alienstattooindia)
कमल का प्रतीकात्मक महत्व
इस टैटू में कमल का फूल विशेष ध्यान आकर्षित करता है। स्टूडियो के मुताबिक, कमल की खूबी यह है कि यह कीचड़ में उगता है लेकिन गंदगी से प्रभावित नहीं होता। यह फूल शांति, लचीलापन और सद्भाव का प्रतीक माना जाता है। इन गुणों को कोहली के करियर और जीवन के विभिन्न चरणों में उनकी अनुशासन और एकाग्रता के साथ जोड़कर देखा जा सकता है। आर्टिस्ट ने कहा कि इस टैटू के माध्यम से कोहली की अपनी जीवन यात्रा की झलक भी मिलती है।
IPL 2026 में वापसी
28 मार्च से IPL 2026 का आगाज होने जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। कोहली इस सीजन मैदान पर लौटकर टीम के लिए रन बनाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। उनके पास IPL में 9000 रन के आंकड़े को छूने का मौका है। अब तक उन्होंने लीग के 267 मैचों में 259 पारियों में 8661 रन बना चुके हैं। फैंस इस सीजन कोहली की धमाकेदार बल्लेबाजी देखने के लिए उत्सुक हैं।
Most Viewed
Viral
Copyright © 2026 The Samachaar
