• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Sports

फाइनल से पहले वायरल हुआ हार्दिक पांड्या का वीडियो, गर्लफ्रेंड माहिका को गौतम गंभीर से मिलवाते आए नजर

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से मिलवाते हुए नजर आ रहे हैं।

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 07 Mar 2026 02:07 PM
फाइनल से पहले वायरल हुआ हार्दिक पांड्या का वीडियो, गर्लफ्रेंड माहिका को गौतम गंभीर से मिलवाते आए नजर

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर से मिलवाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

फाइनल से पहले अहमदाबाद पहुंची टीम इंडिया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले के लिए भारतीय टीम 6 मार्च को अहमदाबाद पहुंची। टीम के कई खिलाड़ी बस के जरिए होटल के लिए रवाना हुए, जबकि कुछ खिलाड़ी अपनी निजी कारों से होटल पहुंचे। इसी दौरान हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सामने आया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया।

गौतम गंभीर से करवाई गर्लफ्रेंड की मुलाकात

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक पांड्या हेड कोच गौतम गंभीर के पास जाते हैं और अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा से उनका परिचय करवाते हैं। इसके बाद माहिका और गंभीर आपस में मिलते हैं। इस दौरान गौतम गंभीर का रिएक्शन काफी सामान्य नजर आता है। उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान दिखाई देती है और दोनों के बीच कुछ पल बातचीत भी होती है। यह छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सेमीफाइनल में भी दिखीं माहिका

टी20 वर्ल्ड कप के दौरान माहिका शर्मा को कई बार स्टेडियम में हार्दिक पांड्या को सपोर्ट करते हुए देखा गया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में भी वह स्टैंड्स में मौजूद थीं और हार्दिक के लिए चीयर करती नजर आई थीं। उस दौरान माहिका के साथ हार्दिक का बेटा अगस्त्य भी मौजूद था। बता दें कि हार्दिक पांड्या और सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक जुलाई 2024 में अलग हो गए थे। हालांकि दोनों ने अपने बेटे अगस्त्य की को-पेरेंटिंग का फैसला किया है।

टूर्नामेंट में शानदार रहा हार्दिक का प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन अब तक काफी प्रभावशाली रहा है। सेमीफाइनल तक उन्होंने 8 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 163 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 199 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक भी निकले हैं।

वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने टीम के लिए अहम योगदान दिया है और अब तक 8 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2 विकेट पर 16 रन रहा है। फाइनल मुकाबले से पहले हार्दिक की फॉर्म भारतीय टीम के लिए काफी अहम मानी जा रही है और फैंस को उम्मीद है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।

संबंधित ख़बरें
Nancy Grewal

कनाडा में पंजाबी इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल की बेरहमी से हत्या, पहले ही पुलिस को बताया था जान का खतरा

punjab weather update

मार्च की शुरुआत में ही झुलसाने लगी गर्मी! गुरदासपुर में तापमान 35°C के पार, किसान भी चिंतित

rajat dalal injured during the 50 show task undergoes surgery health update

‘द 50’ की शूटिंग के दौरान रजत दलाल को लगी गंभीर चोट, 3 सेमी टेंडन टियर के बाद हुई सर्जरी

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home