• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

कनाडा में पंजाबी इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल की बेरहमी से हत्या, पहले ही पुलिस को बताया था जान का खतरा

Nancy Grewal Murder Case: कनाडा में पंजाबी इन्फ्लुएंसर और नर्स नैंसी ग्रेवाल की हत्या के मामले में नए खुलासे सामने आए हैं। उनकी बहन ने दावा किया है कि नैंसी को पहले से अपनी जान को खतरा होने का अंदेशा था और उन्होंने पुलिस को कुछ संदिग्ध लोगों के नाम भी बताए थे।

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 07 Mar 2026 12:23 PM
कनाडा में पंजाबी इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल की बेरहमी से हत्या, पहले ही पुलिस को बताया था जान का खतरा

कनाडा में पंजाबी इन्फ्लुएंसर, सिंगर और पेशे से नर्स रहीं नैंसी ग्रेवाल की हत्या के मामले में नए खुलासे सामने आए हैं। पहले उनकी मां ने कई गंभीर आरोप लगाए थे और अब नैंसी की बहन अलीशा ने भी इस घटना से जुड़ी कई अहम बातें साझा की हैं। परिवार का दावा है कि नैंसी को पहले से ही अपनी जान को खतरा होने का अंदेशा था और इस बारे में उन्होंने कनाडा पुलिस को भी जानकारी दी थी। अलीशा के मुताबिक, नैंसी ने पुलिस को कुछ संदिग्ध लोगों के नाम भी बताए थे।

उन्होंने यह भी कहा था कि अगर उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो इन लोगों से पूछताछ की जाए। परिवार का कहना है कि यह हत्या अचानक नहीं बल्कि पहले से बनाई गई साजिश का हिस्सा हो सकती है।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

दोस्त ने पहले ही दी थी चेतावनी

नैंसी की बहन के अनुसार, घटना से करीब 15 दिन पहले ही नैंसी के एक करीबी दोस्त ने उन्हें सावधान किया था। दोस्त ने बताया था कि कुछ लोग उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं और उन्हें कुछ समय के लिए सुरक्षित जगह पर चले जाना चाहिए। हालांकि नैंसी ने इस सलाह को मानने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि वह डरकर पीछे नहीं हटेंगी।

उन्होंने साफ कहा था कि अगर सच के लिए खड़ा होना पड़े तो वह इसके लिए तैयार हैं, चाहे इसकी कीमत उन्हें अपनी जान से ही क्यों न चुकानी पड़े।

मरीज की सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम

अलीशा ने बताया कि घटना के समय नैंसी एक पैरालाइज्ड मरीज की देखभाल कर रही थीं। उन्होंने अपने दोस्त से भी कहा था कि वह अपने क्लाइंट को अकेला नहीं छोड़ सकतीं। हमले के दौरान भी नैंसी ने सबसे पहले मरीज की सुरक्षा को ध्यान में रखा। उन्होंने घर का दरवाजा बंद कर दिया ताकि हमलावर अंदर घुसकर उस बुजुर्ग मरीज को नुकसान न पहुंचा सकें। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 9 बजे उस घर के बाहर नैंसी पर हमला किया गया, जहां वह मरीज की देखभाल कर रही थीं।

हमलावरों से डटकर लड़ीं नैंसी

बहन के मुताबिक, नैंसी ने हमलावरों का बहादुरी से सामना किया और खुद को बचाने की कोशिश भी की। लेकिन दोनों हमलावरों ने उन्हें घर के पीछे एक सुनसान जगह पर घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। जब हमलावरों ने हमला किया तो नैंसी घर की ओर भागीं, लेकिन दरवाजा ऑटो लॉक हो चुका था। घर के अंदर मौजूद बुजुर्ग महिला पैरालाइज्ड थीं और दरवाजा खोलने में असमर्थ थीं। हालांकि उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।

परिवार के अनुसार, हमलावरों ने नैंसी पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस के पहुंचने तक काफी खून बह चुका था। अस्पताल ले जाते समय एम्बुलेंस में ही नैंसी ने दम तोड़ दिया।

संबंधित ख़बरें
mid east war lpg cylinder prices rise delhi mumbai

एलपीजी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी: क्या आपके रसोई बजट पर पड़ेगा असर, जानें यहां?

T20 World Cup Prize Money

T20 World Cup 2026: चैंपियन बनने वाली टीम पर होगी पैसों की बारिश! जानें विजेता को कितनी मिलेगी इनामी राशि

dhurandhar 2 trailer

‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही मचा तहलका! रणवीर सिंह का खतरनाक अवतार देख फैंस बोले - ब्लॉकबस्टर, देखें

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home