• Tuesday, Mar 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

World Oceans Day पर करें इन 5 इंडियन बीचेस की यात्रा, जहां नेचर और पीस दोनों मिलेगा

World Oceans Day 2025 : 8 जून को मनाया जाने वाला विश्व महासागर दिवस हमें समुद्रों के महत्व की याद दिलाता है. महासागर न सिर्फ पृथ्वी के लिए 'लंग्स' की तरह हैं, बल्कि करोड़ों लोगों के लिए भोजन, दवा और आजीविका का भी स्रोत हैं.

  • Samachaar Desk | 08 Jun 2025 07:58 AM
World Oceans Day पर करें इन 5 इंडियन बीचेस की यात्रा, जहां नेचर और पीस दोनों मिलेगा

World Oceans Day 2025 : जब भी छुट्टियों की बात आती है, भारत में घूमने के लिए पहाड़ों से लेकर समुद्र तट तक कई शानदार विकल्प मौजूद हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत ही नहीं, दुनिया भर में समुद्रों के महत्व को दर्शाने के लिए हर साल 8 जून को विश्व महासागर दिवस (World Oceans Day) मनाया जाता है? ये दिन हमें याद दिलाता है कि महासागर हमारी जिंदगी में कितना अहम रोल निभाते हैं. ये न केवल धरती के लिए फेफड़ों का काम करते हैं, बल्कि भोजन, दवाएं और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी अहम स्रोत हैं.

महासागर क्यों हैं जरूरी?

महासागर हमारी धरती का करीब 70% हिस्सा घेरे हुए हैं और पृथ्वी की जलवायु को बैलेंस रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. ये केवल जल का भंडार नहीं हैं, बल्कि लाखों लोगों की आजीविका और भोजन का भी मुख्य स्रोत हैं.आज समुद्रों से जुड़ी मछलीपालन, पर्यटन और परिवहन जैसी कई इंडस्ट्रीज पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को सहारा देती हैं.

ये भी पढें

  • ♦ Punjab Weather: मार्च में ही पंजाब में गर्मी का कहर! मौसम विभाग ने बताया कब मिलेगी राहत
  • ♦ पंजाब विधानसभा में मचा बवाल! मेडिकल कॉलेज मुद्दे पर बाजवा ने सरकार को घेरा, AAP नेताओं से तीखी बहस
  • ♦ रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का धमाका! एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई, प्रीमियर डे पर टूटेंगे रिकॉर्ड?

विश्व महासागर दिवस की शुरुआत कैसे हुई?

विश्व महासागर दिवस मनाने का विचार सबसे पहले 1992 में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में हुए Earth Summit में सामने आया. ये प्रस्ताव कनाडा के Ocean Institute और इंटरनेशनल सेंटर फॉर डेवलपमेंट ने रखा था. इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने 2008 से इसे आधिकारिक मान्यता दी. इस दिन को मनाने का उद्देश्य है समुद्रों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना और इनके संरक्षण की जरूरत को रेखांकित करना.

भारत के 5 सबसे साफ और खूबसूरत बीच

अब बात करते हैं भारत के उन शानदार बीचेस की जो न केवल खूबसूरत हैं, बल्कि सफाई और सुविधा के मामले में भी बेमिसाल हैं.

शिवराजपुर बीच, गुजरात

गुजरात के द्वारका में स्थित शिवराजपुर बीच साफ-सुथरे रेत और नीले पानी के कारण बहुत फेमस है. यहां पीने का पानी, फर्स्ट एड और टॉयलेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. ये एक फैमिली फ्रेंडली डेस्टिनेशन है, जहां आप दोस्तों और परिवार के साथ बेहतरीन समय बिता सकते हैं.

पदुबिद्री बीच, कर्नाटक

कर्नाटक का पदुबिद्री बीच अपनी सफेदी जैसी रेत और साफ नीले पानी के कारण मशहूर है. यहां का वातावरण बहुत ही शांत और स्वच्छ है.

गोल्डन बीच, ओडिशा

ओडिशा का सुनहरा या गोल्डन बीच अपने नाम की तरह ही आकर्षक है. हर साल यहां हजारों पर्यटक आते हैं. ये बीच सिर्फ सुंदरता ही नहीं, बल्कि सुविधाओं के मामले में भी आगे है, जिससे ये ट्रैवलर्स के लिए आदर्श जगह बनती है.

कप्पड़ बीच, केरल

केरल का कप्पड़ बीच ऐतिहासिक रूप से भी बहुत जरूरी है. 1498 में वास्को-डी-गामा ने यहीं से भारत में कदम रखा था. इस बीच को कप्पाकडावु भी कहा जाता है और ये अपने शांत वातावरण, पक्षियों और चट्टानों के लिए फेमस है.

रुशिकोंडा बीच, आंध्र प्रदेश

विशाखापत्तनम के पास स्थित रुशिकोंडा बीच एक परफेक्ट एडवेंचर डेस्टिनेशन है. यहां हरियाली, सुंदर पहाड़ और साफ बीच के साथ पैरासेलिंग, जेट स्कीइंग, विंड सर्फिंग जैसी एक्टिविटीज भी मौजूद हैं. ये फैमिली और कपल्स दोनों के लिए बेहतरीन स्पॉट है.

संबंधित ख़बरें
Salman Khan

Salman Khan के नए लुक ने बढ़ाई Fans की बेचैनी, बकरीद पर Photo से शुरू हुई चर्चाओं की आंधी!

मेघालय हनीमून मर्डर मिस्ट्री: इंदौर के युवक की हत्या, पत्नी अब भी लापता

मेघालय हनीमून मर्डर मिस्ट्री: इंदौर के युवक की हत्या, पत्नी अब भी लापता

Aaj ka Rashifal 8 June, 2025

Aaj Ka Rashifal 8 June 2025 : कल इन राशि वालों की होगी तगड़ी कमाई और प्यार में सफलता, बाकी रहें सावधान

image
Most Viewed
T20 Final Celebration

वर्ल्ड कप जीतते ही मैदान पर गर्लफ्रेंड संग लेट गए हार्दिक पांड्या! माहिका शर्मा संग सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल

alia bhatt womens day surprise raha Ranbir kapoor

Alia Bhatt Women’s Day Story: आलिया भट्ट को वुमन्स डे पर मिला सबसे प्यारा सरप्राइज, बेटी राहा ने दिया ऐसा गिफ्ट...!

Navjot Singh Sidhu

नवजोत कौर सिद्धू का CM भगवंत मान पर तीखा हमला! बोलीं, ‘जनता के पैसे से क्यों दिखा रहे दरियादिली?’

Hardik Pandya Celebration Video

Hardik Pandya Celebration Video: मैदान पर हार्दिक पंड्या को गले लगाती दिखी माहिका शर्मा, वायरल हुआ वीडियो

Pratap SIngh Bajwa

पंजाब विधानसभा में हंगामा! कांग्रेस का वॉकआउट, Bajwa बोले, ‘नशा घर-घर पहुंच रहा, सरकार जवाब नहीं दे पाई’

Ind vs NZ T20 Final

टीम इंडिया बनी वर्ल्ड चैंपियन तो मैदान पर फूटा जश्न! 76 साल के सुनील गावस्कर का डांस हुआ वायरल

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home