• Friday, Apr 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Sports

टीम इंडिया बनी वर्ल्ड चैंपियन तो मैदान पर फूटा जश्न! 76 साल के सुनील गावस्कर का डांस हुआ वायरल

India vs New Zealand final: भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया।

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 09 Mar 2026 04:28 PM
टीम इंडिया बनी वर्ल्ड चैंपियन तो मैदान पर फूटा जश्न! 76 साल के सुनील गावस्कर का डांस हुआ वायरल

Ind vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम ने 8 मार्च को क्रिकेट इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे स्टेडियम में जश्न का माहौल बन गया और खिलाड़ी से लेकर फैंस तक सभी खुशी से झूमते नजर आए।

सुनील गावस्कर का डांस हुआ वायरल

भारत की जीत के बाद सबसे ज्यादा चर्चा जिस वीडियो की हो रही है, वह पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का है। 76 साल की उम्र में भी गावस्कर मैदान में खुशी से डांस करते नजर आए। उनका यह वीडियो ब्रॉडकास्टर द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जो कुछ ही समय में वायरल हो गया। टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी इस जीत के बाद जश्न के मूड में नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ मैदान पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

दोनों के चेहरे पर वर्ल्ड कप जीतने की खुशी साफ दिखाई दे रही है और फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। भारत की इस बड़ी जीत के बाद खिलाड़ियों का यह जश्न दर्शकों के लिए भी खास बन गया।

Sunil Gavaskar puts the dancing shoes on, literally! ????????

Team India repeat, defeat history, & the former champion isn’t holding anything back while celebrating!#INDvNZ #Champions ???? pic.twitter.com/m0GFwttaZH

— Star Sports (@StarSportsIndia) March 8, 2026

खिलाड़ियों ने मैदान पर किया भांगड़ा

फाइनल मैच खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा और मोहम्मद सिराज समेत कई खिलाड़ी भांगड़ा करते हुए नजर आए।

इरफान पठान ने फैंस के साथ किया डांस

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और कमेंटेटर इरफान पठान भी टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत के जश्न में पूरी तरह शामिल नजर आए। मैच खत्म होने के बाद उन्होंने स्टैंड्स में मौजूद फैंस के साथ डांस किया और जीत की खुशी को खुलकर सेलिब्रेट किया। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी उनके साथ झूमते दिखाई दिए। इरफान ने इस खास पल का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।

वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि यह खास डांस भारतीय क्रिकेट की असली ताकत यानी फैंस के साथ है। उनके इस अंदाज ने यह दिखा दिया कि टीम इंडिया की जीत सिर्फ खिलाड़ियों की ही नहीं, बल्कि पूरे देश और क्रिकेट प्रेमियों की जीत है।

Ishan Kishan, Abhishek, Arshdeep, Tilak, Siraj and other Indian players doing crazy Bhangra dance after winning the T20 World Cup final.

Indian players in full joy mode, celebrating the historic victory with pure energy and happiness. ???????????? pic.twitter.com/Mqbw8YExfH

— Sonu (@Cricket_live247) March 9, 2026

सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़

भारत की इस शानदार जीत के बाद सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का सिलसिला तेज हो गया। जैसे ही खिलाड़ियों के जश्न और डांस के वीडियो सामने आए, वैसे ही फैंस ने उन्हें तेजी से शेयर करना शुरू कर दिया। कई यूजर्स इन वीडियो पर मजेदार कमेंट करते हुए टीम इंडिया की तारीफ कर रहे हैं और खिलाड़ियों को चैंपियन बनने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

संबंधित ख़बरें
Hardik Pandya Celebration Video

Hardik Pandya Celebration Video: मैदान पर हार्दिक पंड्या को गले लगाती दिखी माहिका शर्मा, वायरल हुआ वीडियो

Dhurandhar 2

रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar 2’ मचाने वाली है बॉक्स ऑफिस पर तूफान! 100 करोड़ ओपनिंग का टारगेट

Pratap SIngh Bajwa

पंजाब विधानसभा में हंगामा! कांग्रेस का वॉकआउट, Bajwa बोले, ‘नशा घर-घर पहुंच रहा, सरकार जवाब नहीं दे पाई’

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home