• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

सिर्फ पानी पीकर घटाएं वजन! लेकिन पहले जान लें वॉटर डाइट के फायदे और नुकसान

Water Diet : वॉटर डाइट एक डिटॉक्स डाइट है जिसमें कुछ समय तक केवल पानी पिया जाता है और कोई ठोस आहार नहीं लिया जाता. इसे वजन घटाने और पाचन सुधारने के लिए अपनाया जाता है, लेकिन लंबे समय तक इसे करना खतरनाक हो सकता है.

  • Samachaar Desk | 30 May 2025 08:14 AM
सिर्फ पानी पीकर घटाएं वजन! लेकिन पहले जान लें वॉटर डाइट के फायदे और नुकसान

Water Diet : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग तेजी से वजन घटाने के उपाय तलाशते रहते हैं. सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग कीटो, इंटरमिटेंट फास्टिंग और लिक्विड डाइट जैसी चीजों के बीच अब वॉटर डाइट भी लोगों का ध्यान खींच रही है. लेकिन क्या केवल पानी पीने से वजन कम हो सकता है? और क्या ये शरीर के लिए सेफ भी है? आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय.

वॉटर डाइट या वॉटर फास्टिंग एक ऐसा तरीका है जिसमें कुछ समय तक व्यक्ति सिर्फ पानी का सेवन करता है और किसी भी प्रकार की ठोस चीज नहीं लेता. ये डाइट आमतौर पर शरीर को डिटॉक्स करने, भूख को कंट्रोल करने और इंसुलिन सेंसिटिविटी सुधारने के लिए अपनाई जाती है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

दिल्ली के श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट की चीफ डायटिशियन प्रिया पालीवाल के अनुसार, वॉटर फास्टिंग को बहुत सोच-समझकर और सीमित समय के लिए ही अपनाना चाहिए. ये शरीर को हल्का महसूस कराने और पाचन तंत्र को आराम देने में मदद कर सकती है, लेकिन इसका गलत तरीके से पालन गंभीर नुकसान का कारण बन सकता है.

वॉटर फास्टिंग के नुकसान

एनर्जी की कमी: लंबे समय तक भोजन न करने से कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है. ब्लड प्रेशर व शुगर गिरना: केवल पानी पर रहने से लो ब्लड प्रेशर और हाइपोग्लाइसीमिया (कम ब्लड शुगर) की समस्या हो सकती है. चक्कर और सिरदर्द: लगातार कमजोरी के कारण चक्कर आना या सिरदर्द की शिकायत हो सकती है. बीमार लोगों के लिए खतरा: डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों को ये डाइट बिल्कुल नहीं अपनानी चाहिए.

कितने समय तक करनी चाहिए वॉटर डाइट?

वॉटर फास्टिंग को ज्यादातर 1-2 दिन के लिए ही करना चाहिए. यो डाइट मेडिकल सुपरविजन में ही अपनाई जानी चाहिए. इस दौरान किसी भी प्रकार की शारीरिक मेहनत जैसे एक्सरसाइज से बचें और शरीर को भरपूर आराम दें. अगर कमजोरी, मतली या चक्कर जैसी कोई समस्या हो तो तुरंत डाइट बंद कर दें और डॉक्टर से संपर्क करें.

ध्यान रखने योग्य बातें

ये डाइट सभी के लिए सही नहीं होती. किसी भी तरह की एक्सपेरिमेंटल डाइट शुरू करने से पहले अपने शरीर की जरूरतों को समझें. बेहतर होगा कि डॉक्टर या डाइटीशियन की सलाह लेकर ही इसे अपनाएं.

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो संतुलित डाइट और नियमित व्यायाम सबसे बेहतर और सेफ तरीका है. वॉटर डाइट एक विकल्प हो सकती है, लेकिन इसे हल्के में न लें.

संबंधित ख़बरें
IPL 2025 Qualifier 1: 9 साल बाद RCB की फाइनल में वापसी: विराट बोले- अब सिर्फ एक जीत दूर ट्रॉफी

IPL 2025 Qualifier 1: 9 साल बाद RCB की फाइनल में वापसी: विराट बोले- अब सिर्फ एक जीत दूर ट्रॉफी

एक Like से दो मिलियन फॉलोअर्स?... रकुल ने विराट-अवनीत विवाद को बताया बकवास

एक Like से दो मिलियन फॉलोअर्स?... रकुल ने विराट-अवनीत विवाद को बताया बकवास

Aaj ka Rashifal 30th May, 2025

Aaj Ka Rashifal : कौन सी राशि वालों को मिलेगा बड़ा लाभ और किसे रहना होगा सावधान? जानें सभी का हाल..!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home