• Tuesday, Apr 21, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

Roasted Chana : आपका भुना चना असली है या नकली? ये आसान तरीके से चुटकियों में लगेगा पता!

Roasted Chana : भुना चना प्रोटीन और फाइबर से भरपूर स्वास्थ्यवर्धक स्नैक्स है. बाजार में मिलावटी चनों से सावधान रहें. घर पर भूनना सुरक्षित और सेहतमंद विकल्प है.

  • Samachaar Desk | 24 Oct 2025 09:13 PM
Roasted Chana : आपका भुना चना असली है या नकली? ये आसान तरीके से चुटकियों में लगेगा पता!

Roasted Chana : आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर ज्यादा सजग हो गए हैं. लोग हेल्दी फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं. ऐसे में भुना चना भी एक लोकप्रिय और सेहतमंद विकल्प बन गया है. यह प्रोटीन और आयरन का अच्छा स्रोत है और इसमें फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है। भुने चने को लोग अक्सर स्नैक्स के तौर पर खाना पसंद करते हैं.

लेकिन सिर्फ भुना चना खाना ही काफी नहीं है. उसकी क्वालिटी और सही मात्रा दोनों का ध्यान रखना भी जरूरी है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मिलावटी भुने चने से सावधान

आजकल बाजार में मिलावटी चीजें भी आसानी से मिल जाती हैं. भुना चना भी कभी-कभी नकली मिल सकता है. नकली चने में केमिकल्स का उपयोग किया जाता है, जो दिखने में आकर्षक लगते हैं लेकिन सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं. इसलिए भुने चने की असली क्वालिटी पहचानना बेहद जरूरी है.

मिलावटी चने की पहचान के संकेत:

रंग बहुत ज्यादा चमकीला पीला होना आकार असामान्य रूप से बड़ा होना उंगलियों से दबाने पर तुरंत पाउडर बन जाना

अक्सर नकली चने में औरामाइन नामक केमिकल डाला जाता है. ये हल्दी जैसा पीला रंग देता है और चने को बड़ा और फूला हुआ बनाता है. लंबे समय तक इस तरह के चने खाने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है.

मार्केट से खरीदते समय कैसे पहचानें

अगर आप बाहर से भुना चना खरीद रहे हैं तो कुछ तरीकों से उसकी क्वालिटी जांच सकते हैं:

1. रंग और आकार देखें: बहुत चमकीला पीला और मोटा चना मिलावट का संकेत हो सकता है.

2. उंगलियों से दबाकर देखें: अगर चना तुरंत पाउडर में बदल जाए, तो इसमें मिलावट हो सकती है.

3. हाथ पर सफेद पाउडर: अगर चने को छूने पर हाथों में पाउडर लगे, सतर्क हो जाएं.

4. स्वाद का अनुभव: कड़वा या असामान्य स्वाद मिलने पर यह मिलावटी हो सकता है.

घर पर भूनने का आसान तरीका

घर पर चने भूनना सबसे सुरक्षित और सेहतमंद तरीका है. इसे आप ऐसे कर सकते हैं:

1. 1-2 कप सादा नमक लें और एक कढ़ाई में डालें.

2. नमक को अच्छे से गर्म करें.

3. इसमें काले चने डालें और लगातार चलाते रहें.

4. कुछ देर में चने फूट कर फूल जाएंगे.

5. चनों को निकालकर एक कटोरी में रखें.

इस तरह से घर पर भुने चने खाने में स्वादिष्ट और सेहतमंद रहते हैं.

संबंधित ख़बरें
nothin

सिर्फ ₹22,999 में मिलेगा फ्लैगशिप एक्सपीरियंस! Nothing Phone (3a) Lite के फीचर्स देखकर दंग रह जाएंगे आप

deepika padukone

दीपिका-रणवीर की बेटी से मिलती-जुलती इस इन्फ्लुएंसर की बच्ची! सोशल मीडिया पर छिड़ी जबरदस्त बहस

chhath upay

Chhath Puja 2025: सूर्य देव को अर्पित करें ये चीजें, संतान की लंबी उम्र और समृद्धि सुनिश्चित होगी!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home