• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

Nail Health Tips : इन नाखूनों के संकेतों को नजरअंदाज किया तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें सबकुछ

आपके नाखून सिर्फ खूबसूरती का राज नहीं, बल्कि सेहत के छुपे हुए राज भी बताते हैं. नाखूनों का रंग, बनावट या उन पर बने छोटे-छोटे निशान… ये संकेत हो सकते हैं किसी गंभीर कमी या बीमारी के. जानिए कौन-सी परेशानी छुपी हो सकती है आपके नाखूनों के पीछे…

  • Samachaar Desk | 19 Jul 2025 08:22 AM
Nail Health Tips : इन नाखूनों के संकेतों को नजरअंदाज किया तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें सबकुछ

क्या आप जानते हैं कि आपके नाखून सिर्फ हाथों की सुंदरता नहीं बढ़ाते, बल्कि आपके शरीर की सेहत का भी हाल बताते हैं? नाखून का रंग, उनकी बनावट और मजबूती कई बार यह संकेत देते हैं कि शरीर में सब ठीक है या नही. हेल्दी नाखून आमतौर पर हल्के गुलाबी और ठोस होते हैं. लेकिन अगर उनमें बदलाव आने लगें, तो इसे नजरअंदाज न करें- क्योंकि ये किसी पोषण की कमी या बीमारी का संकेत हो सकते हैं.

विशेषज्ञों का कहना है कि नाखूनों का रंग, टेक्सचर और शेप बदलना कई बार गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की चेतावनी हो सकती है. तो चलिए जानते हैं कि आपके नाखून किस तरह के बदलावों से क्या संकेत देते हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

1. नाखून का खुरदरा होना

अगर नाखून खुरदरे, बार-बार टूटने वाले या उनमें दरारें बनने लगी हैं, तो यह ओनाइकोस्किजिया (Onychoschizia) हो सकता है. हेल्थलाइन के अनुसार, यह समस्या ज्यादातर हाथों का ज्यादा पानी के संपर्क में रहने से होती है.

संभावित कारण: हाइपोथायरॉइडिज्म, आयरन की कमी- क्या करें: पानी के काम के समय ग्लव्स पहनें और ऐसे लोशन का इस्तेमाल करें, जिनमें अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड (AHA) या लैनोलिन हो.

2. सॉफ्ट और कमजोर नाखून

बहुत ज्यादा नरम और आसानी से टूटने वाले नाखून शरीर में विटामिन B, कैल्शियम, आयरन या फैटी एसिड की कमी का संकेत हो सकते हैं. इसके अलावा, ज्यादा केमिकल्स जैसे डिटर्जेंट, क्लीनिंग फ्लूइड्स, नेल पॉलिश या नेल रिमूवर का इस्तेमाल भी नाखूनों को कमजोर करता है.

उपाय: डाइट में न्यूट्रिशन बढ़ाएं और जरूरत पड़ने पर मल्टीविटामिन लें.

3. नाखूनों पर लाइनें आना

नाखूनों पर दो तरह की लाइनें दिख सकती हैं: वर्टिकल लाइनें (ऊपर से नीचे): आमतौर पर हानिरहित, लेकिन अगर नाखून टूटने लगें या रंग बदलें तो जांच जरूरी है. हॉरिजॉन्टल लाइनें (Beau’s Lines): यह किडनी की समस्या या गंभीर बीमारी का संकेत हो सकती है.

4. पीले नाखून

नाखूनों का पीला पड़ना कई कारणों से हो सकता है- जैसे फंगल इंफेक्शन या किसी प्रोडक्ट का असर. लेकिन अगर लगातार पीले रहें, तो यह थायरॉइड, सोरायसिस या डायबिटीज जैसी बीमारी की चेतावनी हो सकती है.

5. नाखूनों पर सफेद दाग

किशोरावस्था में यह आम है, लेकिन उम्र बढ़ने के बाद सफेद दाग जिंक की कमी, फंगल इंफेक्शन या एलर्जिक रिएक्शन का संकेत हो सकते हैं.

क्या करें: लंबे समय तक दाग बने रहने पर डॉक्टर को दिखाएं.

6. नाखूनों की परत उतरना

पैरों के नाखून की परत उतरना आयरन की कमी का संकेत हो सकता है, जबकि हाथों के नाखून की परत उतरने का कारण बाहरी दबाव या चोट हो सकती है.

टिप्स: झाग वाले पानी में हाथ ज्यादा देर तक न भिगोएं और नाखूनों को टूल की तरह इस्तेमाल करने से बचें.

नोट: नाखूनों में होने वाले ये बदलाव हमेशा हल्के में न लें. जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें और डाइट में पोषण का ध्यान रखें.

संबंधित ख़बरें
 नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी की 27 जुलाई को पंजाब को करोड़ों की सौगात, उड़ान को मिलेगी नई ऊंचाई

bhagwant mann

पंजाब के हाईवे अब दिखेंगे फूलों से गुलजार! वन मंत्री ने किया पायलट प्रोजेक्ट का एलान

aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 19 July, 2025 : आज कौन होगा मालामाल और किसे सतर्क रहना है? पढ़ें राशिफल

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home