• Wednesday, Feb 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

Picnic Day 2025: इंडिया की 4 पिकनिक जगहें जो किसी जन्नत से कम नहीं, नंबर 3 है बेमिसाल!

International Picnic Day 2025 : 18 जून को इंटरनेशनल पिकनिक डे है! इन 4 बेहतरीन जगहों पर जाएं और अपनों के साथ बनाएं कुछ यादगार लम्हें.

  • Samachaar Desk | 18 Jun 2025 08:24 AM
Picnic Day 2025: इंडिया की 4 पिकनिक जगहें जो किसी जन्नत से कम नहीं, नंबर 3 है बेमिसाल!

International Picnic Day 2025 : चाहे गर्मियों की छुट्टियां हों या ऑफिस से मिला एक लंबा वीकें. पिकनिक पर जाने का ख्याल भर ही चेहरे पर मुस्कान ला देता है. कुछ लोग दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर प्लान करते हैं, तो कुछ परिवार के साथ प्रकृति के बीच वक्त बिताना पसंद करते हैं. खुले आसमान, हरे-भरे पेड़ और घर से लाया हुआ टिफिन बॉक्स, ये कॉम्बिनेशन किसी भी दिन को खास बना देता है.

जी हां! हर साल 18 जून को इंटरनेशनल पिकनिक डे (International Picnic Day) के रूप में मनाया जाता है. इस दिन का उद्देश्य लोगों को तकनीक से थोड़ी दूरी बनाकर प्रकृति के करीब लाना और रिश्तों में मिठास भरना है.

कहां से आया ‘पिकनिक डे’ का आइडिया?

‘पिकनिक’ शब्द की जड़ें फ्रांस में हैं. इतिहास बताता है कि फ्रेंच रिवोल्यूशन (1800s) के बाद आम लोग रॉयल गार्डन्स में जाकर खुलकर एंजॉय करने लगे थे. वे अपने साथ खाना लेकर जाते और एक-दूसरे के साथ खुली जगहों पर वक्त बिताते.

ये भी पढें

  • ♦ ग्लैमरस इमेज छोड़ भक्ति में डूबीं Poonam Pandey, वृंदावन में आंसुओं के साथ दिखा ऐसा रूप
  • ♦ कोलंबो में आज ‘करो या मरो’ मुकाबला! श्रीलंका-न्यूजीलैंड के बीच आज सेमीफाइनल की जंग
  • ♦ बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर में क्या अंतर?

धीरे-धीरे ये एक ट्रेडिशन बन गया और फिर इसे ‘पिकनिक’ कहा जाने लगा. यही विचार आज भी इंटरनेशनल पिकनिक डे के रूप में जिंदा है.

पिकनिक डे को कैसे बनाएं स्पेशल?

अगर आप इस बार के पिकनिक डे को और भी यादगार बनाना चाहते हैं, तो कुछ सिंपल चीजें आपकी मदद कर सकती हैं:

लोकेशन चुनें: कोई शांत, हरियाली भरी और ट्रैफिक फ्री जगह चुनें खुद से खाना बनाएं: टिफिन में घर का बना खाना एक अलग ही अपनापन लाता है गेम्स और म्यूजिक: कुछ हल्के-फुल्के गेम्स या एक स्पीकर मूड फ्रेश कर सकते हैं फोटोज नहीं, मोमेंट्स बनाएं: हर पल को कैप्चर करने से बेहतर है उसे जीना

भारत में पिकनिक मनाने की 4 शानदार जगहें

राजदरी वॉटरफॉल, वाराणसी के पास

वाराणसी से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित ये वॉटरफॉल नेचर लवर्स के लिए बेस्ट स्पॉट है. झरने की कलकल आवाज, हरे-भरे पेड़ और ठंडी हवाएं आपको शहर की भागदौड़ से दूर एक नई ऊर्जा देंगी. दोस्तों और फैमिली के साथ दिन बिताने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन.

लोधी गार्डन, दिल्ली

दिल्ली के दिल में बसा ये गार्डन इतिहास और प्रकृति का अद्भुत मेल है. यहां बनीं सैयद व लोधी शासकों की कब्रें, रंग-बिरंगे फूल और खुले लॉन्स इस जगह को खास बनाते हैं. अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो लोधी गार्डन परफेक्ट वन-डे पिकनिक स्पॉट है.

दसम वॉटरफॉल, रांची

रांची से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित दसम फॉल उन लोगों के लिए है जो भीड़ से दूर नेचर की गोद में वक्त बिताना चाहते हैं. 144 फीट की ऊंचाई से गिरता पानी, आसपास की शांति और प्राकृतिक सुंदरता इसे झारखंड का हिडन गेम बनाते हैं.

कुकरैल रिजर्व फॉरेस्ट, लखनऊ

अगर आप लखनऊ के आसपास रहते हैं, तो कुकरैल फॉरेस्ट एक बढ़िया ऑपश्न है. यहां बच्चों के लिए जानवरों की जानकारी से लेकर साइकिलिंग तक कई एक्टिविटीज मौजूद हैं. फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए ये जगह बिल्कुल फिट बैठती है.

संबंधित ख़बरें
Dolly Chaiwala

Starbucks का ब्रांड एंबेसडर बना Dolly चायवाला? जानें इस Viral खबर का सच

Tech Tips

आपके डेटा पर नजर! ये ऐप्स चुपचाप जुटा रहे हैं आपकी निजी जानकारी, जानें

Aaj Ka Rashifal 18 June 2025

Aaj Ka Rashifal 18 जून 2025 : किस्मत चमकाएगा आज का बुधवार? जानें अपनी राशि का हाल

image
Most Viewed
Eng vs WI

वानखेड़े में कैरेबियाई तूफान! 244 रन ठोक वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, 19 छक्कों से जिम्बाब्वे पस्त

T20 World Cup

सुपर-8 में बड़ा उलटफेर! वेस्टइंडीज टॉप पर, भारत फिसला… सेमीफाइनल की रेस हुई रोमांचक

Chandigarh News

फरवरी की बदलती ठंड-गर्मी बनी खतरनाक! फ्लू के केस में 25% उछाल, डॉक्टरों ने जारी की गंभीर चेतावनी

India semi final scenario

सेमीफाइनल से पहले ही बाहर होगी टीम इंडिया? WI vs SA मैच पर टिकी करोड़ों फैंस की सांसें!

tvs apache rtr 160 4v price mileage features full details

47 से ज्यादा माइलेज और स्पोर्टी लुक का जबरदस्त मेल! हर किसी को पसंद आएगी TVS की ये शानदार बाइक, जानें दाम

the kerala story 2 release date cbfc ua 16 plus changes explained

The Kerala Story 2: ‘द केरला स्टोरी 2’ में हुए 16 बड़े बदलाव, जानिए कौन-कौन से सीन कट किए गए और क्यों!

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home